Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के विभागीय कार्यों की विकासखण्ड पेटलावद, मेघनगर और थांदला की समीक्षा की गयी

Published

on





             झाबुआ 20 मार्च, 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति के विरुद्ध हुए कार्य की प्रकृति की समीक्षा कर लक्ष्य पूर्ति किए जाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विकासखण्डवार पेटलावद, मेघनगर और थांदला की समीक्षा की गई।
              बैठक में पेटलवाद में 60-90% तक योजनाएँ 44 एवं 90% से अधिक 14, मेघनगर में  60-90% तक 13 और 90% से अधिक 21, थांदला में 60-90% तक 42 और 90% से अधिक 20 योजनाओ की जानकारी से अवगत कराया गया। बैठक में पेटलावद मे 360 से अधिक फलियों में ग्रीष्म ऋतु की सम्पूर्ण कार्ययोजना बना कर आवश्यक स्थानो पर वैकल्पिक स्त्रोत के उचित प्रबन्ध किये जाने की जानकारी से अवगत कराया गया। थांदला में विगत वर्ष चार पंचायतों में परिवहन की आवश्यकता हुई थी, जिसके लिए पंचायत स्तर पर प्रबन्ध किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
              कलेक्टर द्वारा कहा गया कि यह शासन की प्राथमिकता वाली योजना हैं जो सीधे हितग्राहियों को प्रभावित करती हैं। अतः इनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। कलेक्टर नेहा मीना ने निर्देशित किया कि परम्परागत रूप से विगत वर्षों में जल आपूर्ति में कठिनाई आने वाली पंचायतो में तालाब गहरीकरण और भूजल संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाये। अप्रैल माह मे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चिन्हांकन प्रारम्भ करें। जिले में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ग्रामीण विकास और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी का अमला आपसी समन्वय से कार्य करे एवं निरन्तर मॉनीटरिंग करें।
              इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, ई.ई पीचई श्री जितेन्द्र मावी सीईओ जनपद पेटलावद, मेघनगर और थांदला, एसडीओ पीएचई, सब इंजीनियर, सचिव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!