Connect with us

पेटलावद

पेटलावद दुर्घटना के सम्बन्ध में एसडीएम ने दी जानकारी

Published

on



        झाबुआ 23 मार्च 2025। एसडीएम पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा ने बताया कि आज 23 मार्च 2025 को पेटलावद में नवीन (नरसिंहदास) पिता प्रकशचंद्र बैरागी निवासी पेटलावद के द्वारा लंबाई 100 फीट चौडाई 60 फीट कुल 6000 वर्गफीट पर निर्माण किये जा रहें सिनेमाहाल की छत गिरने से कुल 05 व्यक्ति घायल हुए।
            निर्माणाधीन सिनेमाहाल की छत गिरने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर प्रशासनिक अमला मय दल बल के साथ उपस्थित होकर मलबें में दबे व्यक्तियों को तत्परता से बाहर निकाला जाकर एम्बुलेंस के द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पेटलावद लाया गया। साथ ही एसडीईआरएफ का दल के द्वारा रेस्क्यू कार्य किया गया। कुल 05 घायल व्यक्तियों में से 01 व्यक्ति की मृत्यु घटना स्थल पर हुई है तथा 01 व्यक्ति की मृत्यु अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है । शेष 03 व्यक्तियों का उपचार जारी है ।
मृतक 02 व्यक्तियों के परिवारों को राशि रूपयें 75000-75000 एवं घायल 03 व्यक्तियों को 25000-25000 की सहायता राशि तत्काल से रेडक्रास के माध्यम से कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जारी की गई तथा मृत व्यक्तियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान अंतर्गत सहायता राशि स्वीकृति हेतु प्रकरण तैयार किये जाने के निर्देश दिए ।
  उक्त सिनेमाहाल नवीन (नरसिंहदास) पिता प्रकाशचंद्र बैरागी, निवासी पेटलावद के द्वारा बनाया जा रहा था, जिसकी नगर परिषद पेटलावद से कोई अनुमति प्राप्त नही की गई थी व निर्माण कार्य निम्न गुणवत्ता व बिना किसी सक्षम स्वीकृति के किया जाना पाया गया। संबंधित के विरुद्ध FIR दर्ज की गई है।साथ ही सीएमओ पेटलावद से स्पष्टीकरण चाहा गया है।
          साथ ही हादसे की संपूर्ण जांच के लिए कलेक्टर नेहा मीना ने जांच समिति का गठन कर जांच के निर्देश दिए गए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ5 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ6 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ7 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!