Connect with us

पेटलावद

धामनिया तालाब में श्रम दान कर जल गंगा संवर्धन अभियान का जनभागीदारी से शुभारंभ

Published

on





         झाबुआ 30 मार्च, 2025। पेटलावद विकास खंड में गुड़ी पडवा के अवसर पर ग्राम पंचायत रताम्बा में धमनिया तालाब स्थल पर जनपद अध्यक्ष श्री रमेश सोलंकी एवं एसडीएम तनुश्री मीणा की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया।
          सर्वप्रथम कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तृत रूपरेखा एवं पेटलावद की सभी 77 ग्राम पंचायतों में किए जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में सीईओ जनपद श्री राजेश दीक्षित द्वारा विस्तार से बताया गया। जनपद अध्यक्ष द्वारा सभी ग्रामीण जनों से अपील की गई कि वे इस अभियान में जनभागीदारी कर जल संचय के अधिक से अधिक कार्य कर अभियान को सफल बनाएं।
            एसडीएम पेटलावद द्वारा अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम सभी ग्रामीण जनों को गुड़ी पड़वा एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाल कर सभी से आव्हान किया कि वे शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान को जनभागीदारी के साथ एक जन आंदोलन के रूप में लेकर सभी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार, हैंड पंप, कुआं आदि पेयजल श्रोतों का रिचार्ज कार्य इस अभियान अवधि 30 मार्च से 30 जून तक सतत करें ताकि आप सभी जल के मामले में आत्मनिर्भर हो सके।
             मंचासीन कार्यक्रम के पश्चात् ग्राम की बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा जल कलश यात्रा निकाल कर जनभागीदारी से किए जाने वाले धामनिया तालाब के गहरीकरण कार्य का भूमि पूजन अतिथियों द्वारा किया गया। भूमिपूजन पश्चात् एसडीएम तनुश्री मीणा, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, श्री हेमन्त भट्ट, श्री मालीवाड, श्री जितेन्द्र चौहान एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामीण जनों ने तालाब में सामूहिक रूप से श्रमदान कर जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!