Connect with us

झाबुआ

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी जागरूकता रैली का आयोजन

Published

on





*जिला क्षय केंद्र झाबुआ में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किये*

           झाबुआ 24 मार्च, 2025। आज विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च) के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत शासकीय नर्सिंग कॉलेज झाबुआ की छात्राओं एवं शहरी आशा कार्यकर्ता द्वारा रैली राजवाड़ा चौक से जिला अस्पताल तक टीबी जागरूकता रैली निकाली गई, निक्षय शपथ लेकर, टीबी मुक्त अभियान की रैली निकाली गई तथा उसके उपरांत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत जिला क्षय केंद्र झाबुआ एवं विकासखंड स्तर टीबी मरीजों को फूड बास्केट (पोषण किट )प्रदान की गई।
          इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भारत सिंह बघेल एवं जिला क्षय केंद्र प्रभारी डॉ. फैसल पटेल जिला क्षय अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। डॉ एम मालवीय सिविल सर्जन झाबुआ, डॉ. फैसल पटेल ने मरीजों को फूड बास्केट (निक्षय पोषण किट ) प्रदान कर अभियान में अन्य समाजसेवी संगठनों एवं जनप्रतिनिधी से टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।
           कार्यक्रम में जिला अस्पताल का समस्त स्टाफ अस्पताल प्रबंधक जिला झाबुआ, डीपीसी श्री धनराज चंगौड़ पीएमडीटी कॉर्डिनेटर श्री प्रमोद डोडियार, लेब टेक्नीशियन श्री निकलेश नामदेव, श्री रमेश सोलंकी, एसटीएलएस श्री लवनेश भुरिया, श्री विकाश वर्मा एसटीएस श्री देवीसिंह डावर, TBHV श्री राजू हटीला, मोनिका धानक समस्त के द्वारा इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं अस्पताल स्टाफ भी उपस्थित रहा। सभी ने इस पहल की सराहना की और टीबी मरीजों के पोषण और देखभाल की जरूरत पर जोर दिया। इस दौरान मरीजों को भुने चने, मूंगफली दाना, दालें, चावल, आटा एवं फल युक्त फूड बास्केट वितरित की गई।
            संगठन के सदस्यों ने इस नेक पहल को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया ताकि समाज में जरूरतमंद मरीजों को निरंतर सहायता मिलती रहे और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सके। सीएमएचओ डॉ भारत सिंह बघेल ने जिला क्षय केंद्र के इस प्रयास की सराहना की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!