Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर ने “पोषण भी पढ़ाई भी” प्रशिक्षण का किया शुभारम्भ



        

Published

on

झाबुआ 24 मार्च, 2025। जिले में परियोजनावार पोषण भी पढ़ाई भी की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का कलेक्टर नेहा मीना ने शुभारम्भ किया।
          कलेक्टर ने कहा कि सक्षम आंगनवाड़ी मिशन 2.0 के तहत भारत पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रशिक्षण कार्यक्रम है। जिसमें बच्चों की आयु के अनुसार होने वाली मानसिक एवं शारीरिक गतिविधियों को मद्देनजर रखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण बुकलेट में सारगर्भित रूप से समस्त जानकारी दी गयी जिसे ध्यान से ग्राह्य करने का प्रयास करे । युवा आंगनवाड़ी कार्यक्रर्ता स्वयं प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बने एवं अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सिखाए। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके द्वारा मोटी आई कैम्पेन में की गयी कड़ी मेहनत से सम्पूर्ण म. प्र. में झाबुआ जिला उदाहरण बन रहा है। आपकी निपुणता के माध्यम से पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम को जरूर सफलता मिलेगी।
           जैसा की विदित है कि “पोषण भी-पढ़ाई भी” के तहत आधारशिला और नवचेतना को आंगनवाड़ी केन्द्रों में क्रियान्वित करने के संबंध में कार्यकताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वारा क्षमता संवर्द्धन के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में पाठ्यक्रम और शैक्षणिक दृष्टिकोण की बुनियादी समझ विकसित एवं सक्षम बनाना है। जिले में परियोजना स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आज से प्रारम्भ हुआ है। झाबुआ परियोजना में मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती ललिताशाह, रंजिता रावत और वंदना वाखले के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
           इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आर एस बघेल, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री अजय चौहान, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती वर्षा चौहान, सीडीपीओ श्रीमती प्रियंका बुनकर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!