Connect with us

झाबुआ

बलात्कार के अपराध में आरोपी को हुई 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा।

Published

on




                     फरियादिया के अनुसार घटना दिनांक 23.10.2021 को फरियादिया का पति बम्बई काम पर गया हुआ था, घर पर केवल छोटे बच्चे थे। मैं घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी उसी समय मेरे गांव का परम पिता झीतरा निनामा घर में आया और मुझे अकेली देखकर पकड लिया और मेरी मर्जी के विरूध्द मेरे साथ खोटाकाम (बलात्कार) किया और मै चिल्लाई तो परम बोला चिल्ला मत यह बात किसी को बताई तो तुझे जान से मार दूंगा कि धमकी दी मैं डर गई थी। फिर मेरे पति बम्बई काम से आए तो घटना की बात मैनें पति, जेठ व जेठानी को बताई।
                    जिस पर थाना कल्याणपुरा पर अपराध क्रमांक 328/2021 धारा 376,450,506 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना उनि. पल्लवी भाबर व्दारा की गई।
                 उक्त प्रकरण में निर्णय सुनाते हुए द्वितीया अपर सत्र न्यायाधीश,जिला झाबुआ महोदय श्री सुभाष सुनहरे व्दारा आरोपी परम उर्फ प्रेम पिता झीतरा निनामा उम्र 31 वर्ष नि. ग्राम काछला, थाना कल्याणपुरा को दोषशिद्ध पाते हुए धारा 376 IPC के तहत 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपए के अर्थदण्ड एवं धारा 450 IPC के तहत 07 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
                  उक्त प्रकरण का प्रतिनिधित्व श्रीमती मनीषा मुवेल, विशेष लोक अभियोजक व्दारा किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!