Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर द्वारा दो आवेदकों को 5-5 हजार रुपये एवं दो आवेदकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई

Published

on


*कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए*

*

           झाबुआ 25 मार्च, 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।
           आवेदक श्री सुनिल सिंगाडिया पिता भुन्दरू सिंगाडिया एवं आवेदक श्री अनिल सिंगाडिया पिता भुन्दरू सिंगाडिया निवासी ग्राम खेड़ी मुक बधिर है तथा आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है। आवेदक अपने परिवार के सदस्यों का पालन पोषण करने एवं जीवन यापन करने में आर्थिक रूप से परेशानी आ रही है। आवेदक ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा दोनों आवेदकों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
            आवेदिका वलमा भाभर पति पानु भाभर निवासी ग्राम नहारपुरा तहसील थान्दला ने बताया गया कि आवेदक दिव्यांग है घर की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं  है एवं आवेदक श्री मल्लू मेड़ा पिता इंदरसिंह निवासी ग्राम कालापीपल द्वारा बताया गया कि आवेदक की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं है। आवेदक ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा दोनों आवेदकों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
           आवेदक श्री रामू पिता गुल्ला भूरिया निवासी ग्राम ढेकल बड़ी तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि ग्राम ढेकल बड़ी के तालाब फलिये में हेंडपम्प खनन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री कैलाश पिता रामला बामनिया निवासी खाल खांडवी द्वारा बताया गया कि पीएम आवास में त्रुटि सुधरवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक समस्त निवासीगण ग्राम पंचायत भूराडाबरा में नल जल योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्य अपूर्ण होने से कार्यवाही के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
             कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 43 आवेदन आए।
             इस दौरान समस्त विभाग के जिला अधिकारी एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!