Connect with us

झाबुआ

आओ पता लगाए :- स्वास्थ्य विभाग में DPM और DAM क्यों पूर्ण रूप से मेहरबान है बाहरी फर्म / ठेकेदार पर..?

Published

on

झाबुआ – स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी कर्मचारी की कार्यप्रणाली इन दिनों जनचर्चा का विषय बनती जा रही है । विगत दिनों हमने देखा कि स्वास्थ्य विभाग में मोबिलाइजेशन वाहनों की निविदा प्रक्रिया में विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी उजागर हुई है अब पता चला है कि इसी विभाग में DPM और DAM सामग्री खरीदी के लिए बाहरी फर्म पर पूर्ण रूप से मेहरबान है और आर्थिक लाभ कमाने के हरसंभव प्रयास भी कर रहे हैं जो जांच का विषय है ।

जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग में DPM और DAM बाहरी फर्म या ठेकेदार को सामग्री सप्लाई के कार्योदेश जारी करने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं और विभाग में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी भी फर्म विशेष से ही करते हैं । लगता है इस विभाग का जेम पोर्टल सिर्फ बाहरी फर्म की ही दरें स्वीकृत करता है या यूं कहें कि इस विभाग का जेम पोर्टल उस फर्म ने ही बनाया हो , जो हर सामग्री की दरें फर्म विशेष की हो । सूत्रों का कहना है कि हाल ही मार्च के महीने में DPM और DAM की मिलीभगत से करीब 30-50 लाख के आसपास की सामग्री या अन्य खरीदी दोनों कर्मचारियों की मिलीभगत से ही संभव हुई है । और वह भी जेम पोर्टल प्रक्रिया के माध्यम से । यह दोनो कर्मचारी मिलकर जेम पोर्टल को आधार बनाकर दुगूने या अधिक दामों में खरीदी कर रहे हैं और बाहरी फर्म को आर्थिक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं और संभवतः हिस्सा भी लेने का प्रयास भी हो । यह जांच का विषय है कि मार्च माह में दोनों कर्मचारियों ने क्या सामग्री खरीदी और किस उद्देश्य के लिए । यह भी जांच का विषय है कि खरीदी गई सामग्री विभाग के स्टोर तक पहुंची है या नहीं । या DAM सिर्फ फर्म को भुगतान करने में ही व्यस्त रहता है । सूत्रों का कहना है कि जब से DAM की पदस्थापना झाबुआ में हुई है तब से ही उनकी कार्यप्रणाली जांच का विषय है। दोनों की कार्यप्रणाली से ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों कर्मचारी फर्म विशेष के लिए कार्य कर रहे हैं न की शासन प्रशासन के लिए । क्या शासन प्रशासन इस ओर ध्यान देकर दोनों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कोई जांच करेगा या फिर दोनों यूं ही मनमानी करते रहेंगे…..?

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!