Connect with us

झाबुआ

सामुहिक विवाह कार्यक्रम मै मुख्य मन्त्री शामिल होंगे मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हुआ

Published

on



झाबुआ 26 मार्च, 2025। जिले में 27 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत विशाल सामुहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री 1932 जोड़ो को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशिर्वाद देंगे और विशाल सामुहिक विवाह के साक्षी बनेंगे। आपको बता दे जिले में लगभग 1932 जोड़ो का सामूहिक विवाह आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभग 1826 जोड़े ग्रामीण क्षेत्र से 106 जोड़े नगरीय क्षेत्र से है एवं 7 जोड़े निकाह एवं 15 जोड़े दिव्यांग श्रेणी के है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नव विवाहित युगल को आशीर्वाद प्रदान कर प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत 49 हजार कन्यादान राशि के चैक भेंट करेंगे।
प्रदर्शनी का अवलोकन :-
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषण मुक्त झाबुआ के तहत मोटी आई कैम्पैन, मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गलसन माला, गुड्डा गुड्डी, तीर कमान, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत जिले में उत्पादित टमाटर एवं टमाटर से बने उत्पाद जैसे सुखा टमाटर/टमाटर पाउडर , किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग श्री अन्न फसल एवं जैविक उत्पाद, नगर पालिका परिषद झाबुआ वेस्ट टु वेल्थ (200 लीटर ड्रम & टायर से ट्रेक्टर, 2.5 लीटर पानी की बोतल से गमले, 15 लीटर तेल के डब्बे & बोतल से डस्टबिन तैयार किये गए ।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर समस्त अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी के अनुसार सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए और कार्यक्रम स्थल के तैयारियों को समयानुसार पूर्ण करने हेतु कहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!