Connect with us

झाबुआ

कल्याणपूरा में गहराया जलसंकट…. जल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामवासी परेशान

Published

on

झाबुआ – कल्याणपूरा में पेयजल की समस्या के कारण जल संकट बना हुआ है पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से जल संकट की समस्या बनी हुई है निजी व शासकीय ट्यूबवेल में पानी नहीं होने से भी समस्या अपना विकराल रूप ले रहीं है जल आपूर्ति नहीं होने से कल्याणपूरावासी काफी परेशान हो रहे हैं और पानी खरीदकर अपना दैनिक जीवन यापन कर रहे हैं।

कल्याणपूरा की जनता पानी को लेकर समस्या से जूझ रही है जल आपूर्ति नहीं होने से जनमानस परेशान है और इसको लेकर जनप्रतिनिधि का भी ध्यान नहीं है। वहीं जल संकट गहराने का मुख्य कारण गुलाबी नदी , जो पूर्ण रूप से सूख चुकी है तथा उस पर बने दो स्टॉपडेम बने हुए हैं उक्त दोनों स्टाप डेम का संधारण नहीं होने से इस वर्ष पानी भी नहीं रोका गया , जिसका असर वाटर लेवल पर हुआ । वही इस नदी पर बने दो स्टाप डेम संधारण के अभाव में नष्ट भी हो गए हैं । वहीं माही योजना से जलप्रदाय किया जाता है वहां तकनीकी खराबी होने के कारण जलप्रदाय नहीं हो पा रहा है पंचायत के स्थानीय संसाधन भी काम नहीं कर रहे हैं । वही वाटर लेवल नहीं होने से हैंडपंप भी सूख चुके हैं जिसके कारण कल्याणपूरा में जल संकट की समस्या बढ़ती जा रही है। आम जनता पानी के लिए परेशान हो रही है अब तो हालत यह हो गए हैं कि वहां पानी टैंकरों के माध्यम से विक्रय हो रहा है सूत्रों का कहना है कि यहा  प्रति बैरल के हिसाब से पानी बिक रहा है जो गहन चिंतन का विषय है । लोग पानी के लिए सुबह से शाम तक परेशान रहे हैं वहीं इस समस्या को देखते हुए जनपद सदस्य मंजुला जैन द्वारा शासन से गुलाबी नदी पर बैराज निर्माण की मांग की है साथ ही कल्याणपुरा में जनसंख्या के आधार पर पेयजल टंकी  निर्माण को लेकर भी मांग की है इसके अलावा कल्याणपुरा क्षेत्र की जनता की भी मांग है कि जल संकट से ग्राम वासियों को मुक्ति दिलाई जाए और उचित व्यवस्था कर जल आपूर्ति करने का प्रयास किया जाए । साथ ही भविष्य में जल स्तर बनाए रखने के लिए गुलाबी नदी पर बैराज का निर्माण करवाया जाए । कल्याणपूरा में जलसंकट को लेकर क्या शासन प्रशासन ध्यान देगा…. ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!