Connect with us

झाबुआ

थांदला मे चेत्र नवरात्रि पर निकलेगी प्रभातफेरि साथ ही होगा नीम के शरबत का वितरण

Published

on

. थादला (वत्सल आचार्य कि खास रिपोर्ट) —- चैत्र प्रतिपदा से प्रारम्भ होने जा रहे हिन्दु नववर्ष को लेकर थांदला नगर मे तैयारिया जोरो पर है। चैत्र प्रतिपदा से पूरे नवरात्र मे निकलने वाली प्रभात फेरी व रामनवमी की भव्य शोभायात्रा सताईसवे वर्ष मे प्रवेश कर रही है जिसकी रूपरेखा बनाने के लिये भक्त मलुकदास रामायण मण्डल व युवा रामायण मण्डल की संयुक्त बैठक श्री बडे रामजी मंदिर पर आयोजित की गई। रामायण मण्डल के ओम प्रकाश शर्मा व युवा रामायण मण्डल अध्यक्ष धवल अरोरा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रामायण मण्डल के सानिध्य मे चैत्र प्रतिपदा से प्रतिदिन रामनवमी तक प्रातकालीन प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गो और मंदिरो के मुख्य द्वारा से होकर निकाली जावेगी जिसका समापन रामजी मंदिर पर किया जावेगा तथा प्रसादी के रूप मे प्रतिदिन नीम शरबत वितरित किया जावेगा। मण्डल सदस्यो के अनुसार प्रभात फेरी के प्रथम दिवस अम्बेमाता मंदिर मठवाला कुआ पर माता की महाआरती के साथ सूर्य अर्घ्य भी दिया जावेगा। हिंदू संगठन के भूषण भट्ट ने बताया कि हिन्दू नववर्ष के अवसर पर पूरे नगर में नगर परिषद व सामाजिक सहयोग से भगवा पताकाएं लगाई जाएगी वहीं नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी। मण्डल सभी सनातनी बंधुओ से प्रभात फेरी व शोभायात्रा मे सम्मिलित होने का निवेदन किया है। बैठक मे विजय जोशी भूषण भटट, विटठल बैरागी, श्रीरंग अरोरा, अक्षय भटट, कुलदीप झाला, कमलेश जैन, सहित कई धर्मावलबी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!