Connect with us

झाबुआ

बालिका को बहला फुसला कर ले जाने व बलात्संग के अपराध में आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा।

Published

on




                  फरियादी के अनुसार घटना दिनांक 12.02.2023 को फरियादी बिलीडोज झाबुआ में बन रहे नव निर्मित भवन में चौकीदारी का काम करता था, साथ में फरियादी की बालिका (उम्र करीबन 16 वर्ष) भी रहती थी। फरियादी घटना दिनांक को रात्री में अपने घर खाना लेने आया था, बालिका नवर्मित भवन पर अकेली थी। फरियादी खाना लेकर वापस आया तो बालिका नव निर्मित मकान पर नही थी। आसपास व रिस्तेदारी में भी पता करने पर बालिका नही मिली।
        फरियादी द्वारा घटना की सूचना पुलिस थाना झाबुआ में दी गई, जिस  पर थाना झाबुआ पर अपराध क्रमांक 128/2023 धारा 363 IPC दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना उनि. सुनीता चौहान द्वारा की गई।
                   उक्त बालिका के दस्तयाबी उपरांत प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा मे इजाफा करते हुए धारा 376(2N) IPC एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट बढाई गई।
                उक्त प्रकरण में निर्णय सुनाते हुए द्वितीया अपर सत्र न्यायाधीश, जिला झाबुआ महोदय श्री सुभाष सुनहरे द्वारा आरोपी राजू पिता फत्ता मेडा उम्र 22 वर्ष निवासी सेमलिया बडा को दोषशिद्ध पाते हुए धारा 376(2N) IPC एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।                        
        उक्त प्रकरण का प्रतिनिधित्व श्रीमती मनीषा मुवेल, विशेष लोक अभियोजक द्वारा किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ5 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ6 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ7 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!