Connect with us

झाबुआ

भारत शासन की अति महत्वपूर्ण योजना पैक्स कम्प्युटराईजेशन अन्तर्गत सहकारी समिति मेघनगर के तत्कालीन समिति प्रबंधक श्री संजय नागर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से संस्था को राशि रू. 8, करोड के करीब की गंभीर आर्थिक हानि होने से श्री नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Published

on


*पैक्स कम्प्युटराईजेशन कार्य में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक संजय नागर निलंबित*

*संयुक्त आयुक्त सहकारिता इंदौर द्वारा कराई गई जांच में दोषी*

         झाबुआ 02 अप्रैल, 2025। भारत शासन की अति महत्वपूर्ण योजना पैक्स कम्प्युटराईजेशन अन्तर्गत सहकारी समिति मेघनगर के तत्कालीन समिति प्रबंधक श्री संजय नागर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने से संस्था को राशि रू. 8,12,52,585.30 की गंभीर आर्थिक हानि होने से श्री नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
          पैक्स कम्प्युटराईजेशन योजनान्तर्गत संस्थाओं के 31 मार्च 2023 के सदस्यवार आंकडो एवं आडिटेड बैलेंसशीट के मदवार आंकडो में अन्तर संज्ञान में आने से संस्था मेघनगर का परीक्षण सीए से कराये जाने पर लेखांकन पद्धति में विसंगतयों के कारण काफी बड़े अंतर प्रदर्शित होने के कारण बैंक द्वारा संस्था मेघनगर के साथ अन्य संस्थाओं के अंतर की जांच संभाग स्तरीय दल से करवाये जाने हेतु संयुक्त आयुक्त सहकारिता इंदौर से अनुरोध किया गया। कार्यालय संयुक्त आयुक्त सहकारिता इंदौर संभाग इंदौर द्वारा गठित दल द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. झाबुआ से संबंद्ध बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओ में पैक्स कम्प्युटराईजेशन योजनान्तर्गत सभी खातों का अन्तर शून्य किये जाने संबंधी परीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार सहकारी समिति मेघनगर में वर्ष 2022-23 में लाभ-हानि पत्रक अनुसार 8,12,52,585.30 की हानि बताई, जिसके लिये तत्कालीन समिति प्रबंधक श्री संजय नागर को जिम्मेदार बताये जाने से बैंक द्वारा निलंबन की कार्यवाही की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!