Connect with us

झाबुआ

गुमशुदा बालिका हुई दस्तयाब। गुमशुदा बालिका रोशनी पिता पिन्टू पारगी की दस्तयाबी पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बालिका एवं उसके परिवार को मिठाई खिलाकर उनकी खुशियों में शामिल हुए।

Published

on





घटना दिनांक 28 मार्च 2025 के दोपहर 12:30 बजे माता-पिता मोटरसाइकिल से ग्राम बड़ा सेमलिया से मामेरा लेकर माछलिया जा रहे थे। गुमशुदा बालिका रोशनी कुछ समय बाद जिधर पिता की मोटरसाइकिल गई, उसके पीछे पीछे दोड़ीती हुई चली गई और उसके बाद से ही बालिका रोशनी घर पर वापस नहीं आई। माता-पिता को इस बात का पता नहीं चला। माछलिया से जब वापस घर जाकर देखा तो बालिका रोशनी घर पर नहीं थी। आसपास क्षेत्र में तलाश करने पर कहीं कोई पता नहीं लगा।
        गुमशुदा बालिका के परिवारजनों ने थाना कोतवाली झाबुआ पर घटना की सूचना दी जिस पर थाना कोतवाली पर अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
          घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया व बालिका की शीघ्र दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, एसडीओपी पेटलावद श्री कमलेश शर्मा, डीएसपी श्री गिरीश कुमार जेजुरकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. रमेश चन्द्र भास्करे के नेतृत्व में विभिन्न  पुलिस टीम बनाकर बालिका की दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन चलाया गया।
       आसपास के क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बालिका की अंतिम उपस्थिति देवझिरी जंगल के पास होना पाई गई, जिस पर वन विभाग की टीम को जंगल में सर्च ऑपरेशन हेतु लगाया गया।
        साथ ही दिनांक 01.04.2025 को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा कंट्रोल रूम झाबुआ पर तड़वियो की मीटिंग ली गया, जिसमें वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से तड़वियों को पुलिस से जोड़ा गया, बालिका की दस्तयाबी के संबंध में जानकारी एकत्रित करने व तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु कहा गया।
         साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बालिका की शीघ्र दस्तयाबी हेतु बालिका की दस्तयाबी पर 5000 रुपए की इनाम की घोषणा भी की गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भूलवश या किसी अन्य सकारात्मक कारण की वजह से बालिका को अपने घर रख रखा है और उसके साथ कोई गलत कार्य नही हुआ है, तो वह पुलिस तक बालिका को पहुंचा दे, पुलिस द्वारा व्यक्ति के खिलाफ दुर्भावनापूर्वक कोई कार्यवाही नही की जाएगी।
        झाबुआ पुलिस के उक्त प्रयासो के कारण ही बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।
       पुलिस अधीक्षक महोदय ने बालिका के घर पहुंचकर बालिका को मिठाई खिलाई व बालिका से पुनः मिलने पर परिवार में खुशी की लहर आ गई व परिवारजनों ने झाबुआ पुलिस का आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!