Connect with us

झाबुआ

जल गंगा संवर्धन अभियान से ग्राम चारणपुरा में कुएं की साफ सफाई अभियान चलाया गया*

Published

on



*
         झाबुआ 05 अप्रैल, 2025। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जनभागीदारी से जल संग्रहण संरचनाओं के जीर्णोद्धार, साफ-सफाई, गहरीकरण के कार्य निरंतर किये जा रहे है।
         मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक, श्री भीमसिंह डामोर और ब्लॉक समन्वयक श्री प्रवीण पंवार सर के मार्गदर्शन में आज रायपुरिया सेक्टर के ग्राम पंचायत बैडदा के गांव चारणपुरा में कुआं की साफ सफाई की गई।
साथ ही मेंटर लालचंद चारेल द्वारा बैठक में बताया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायतो में जल गंगा संवर्धन अभियान चल रहा है जिसके तहत जन भागीदारी से श्रमदान कार्य गया तथा नवांकुर संस्था प्रभारी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई एवं आगामी तीन माह के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान की रूपरेखा बना कर कार्ययोजना की जानकारी दी गई ।
           आज के इस जल गंगा संवर्धन अभियान में मेंटर्स, बीएसडब्ल्यू ,एमएसडब्ल्यू छात्र व नवांकुर संस्था प्रभारी, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों आदि उपस्थित रहे उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!