Connect with us

झाबुआ

सुशील पहलवान के समर्पण को झाबुआ हमेशा याद कर रखेगा -आनंद विजय सिंह
    एक अमूल्य धरोहर को हमने आकस्मिक खो दिया   डा यशवंत भंडारी

Published

on


  झाबुआ प.सुशील वाजपेयी पहलवान झाबुआ शहर ही नहीं पूरे मध्यप्रदेशआन बान और शान थे, आपका पहलवानी के प्रति समर्पण,
  नये प्रतिभाशाली पहलवानों को आगे बढ़ाकर, उनकी समुचित प्रशिक्षण की व्यवस्था  कर, उन्हें राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का आपने सदैव निरवहन  किया, आप स्वयं एक बहुत अच्छे पहलवान थे
  और अभी पिछले ही दिनों अपने नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त झाबुआ जिले का नाम सारे भारत में रोशन किया था, उक्त विचार श्री राम शरणम् के प्रमुख आनंद विजय सिंह सत्तावत ने स्वर्गीय श्री सुशील वाजपेई की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त आपने कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी शक्ति का दुरुपयोग नहीं किया वे सबके साथ रहे  एवं सब का साथ दिया, इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डा.यशवंत भंडारी ने
  ने कहा कि स्व सुशील पहलवान के आकस्मिक निधन से झाबुआ नगर ने एक अमूल्य धरोहर खो दी है महाकाल के परम भक्त एवं  चंद्रशेखर आजाद को अपना आदर्श मानने वाले सुशील भाई ने झाबुआ जिले को पहलवानी के क्षेत्र में एक नई दशा और दिशा दी, जिसकी क्षतिपूर्ति कभी भी नहीं हो सकती है, श्रद्धांजलि सभा में ब्राह्मण समाज से भागवत शुक्ला, बीजेपी की पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक
  रोटरी मंडल की ओर से उमंग सक्सेना एडवोकेट, सामाजिक महासंघ से नीरज सिंह राठौड़, शिक्षण संस्थानों की ओर से डॉक्टर लोकेश दवे, जय बजरंग व्यायाम शाला की ओर से प्रेम सिंह पहलवान पत्रकारों की ओर से यशवंत सिंह पवार एवं श्याम त्रिवेदी जैन समाज एवं व्यापारिक संख्याओं से संजय कांठी, नगर पालिका परिषद की और से सी. एम. ओ, संजय पाटीदार, साहित्य परिषद की ओर से प्रेम सिंह  सतोगिया, मनोज मेहता, नारायण सिंह ठाकुर, ललित शर्मा, राजेश बारिया आदि ने भी श्री सुशील पहलवान के अचानक निधन को नगर की एक अपूरणीय क्षति बताते हुए,  उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित  की,   धुप पूजन  आदित्य एवं शिवम वाजपेयी ने पूर्ण की
  पहलवान के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया
    श्रद्धांजलि सभा के पश्चात सभा में उपस्थित श्री बजरंग व्यायाम शाला के पहलवानों ने स्वर्गीय सुशील पहलवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए संकल्प लिया की हम सब स्वर्गीय सुशील भाई के जो  झाबुआ जिले की प्रतिभाओं को जो आगे बढ़ाने के सपने थे, उन सबको  हम अपने पुरे सामर्थय के साथ पूरा करेंगे, संकल्प जय बजरंग व्यायाम शाला के पूर्व
अध्यक्ष डॉ यशवंत भंडारी ने दिलवाया, इस अवसर पर बजरंग व्यायाम शाला की
  पदक विजेता अवंतिका भूरिया, अर्चना तोमर,नानुडी चारेल, प्रियांशी कुंडिया संजू डामोर के साथ उमेश मेडा दिनेश सिंगार,जितेंद्र गुर्जर गुलाब सिंह गुंडिया संतोष मेडा, बाबू खपेड,मनोज परमार करमसींग खराड़ी चिंतन बारिया, ह्रदयास बारिया आदि पहलवान उपस्थित थे !

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!