Connect with us

झाबुआ

सायबर सेल टीम झाबुआ द्वारा गेल कॉलोनी झाबुआ में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Published

on



             श्रीमान पुलिस अधीक्षक झाबुआ महोदय श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में जिले में सायबर सेल टीम, समस्त थानों एवं रक्षा सखी टीम द्वारा निरंतर सायबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को सायबर अपराध के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
                इसी क्रम में आज दिनांक 16.04.2025 को गेल कॉलोनी झाबुआ में सायबर सेल टीम झाबुआ द्वारा सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
                उक्त कार्यक्रम में सायबर सेल झाबुआ प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप मौर्य द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न मुद्दों जैसे ऑनलाइन माध्यम से छेड़खानी व हैरेसमेंट(साइबर बुलिंग व साइबर स्टॉकिंग), डिजिटल अरेस्ट, सेक्स टॉर्सन आदि के बारे में जागरूक कर साइबर अपराध से बचने के उपाय भी बताए।   
        साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम/ फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर अपरिचित व्यक्ति से अपनी गोपनीय जानकारी, फोटो इत्यादि साझा न करने की सलाह दी।
         कार्यक्रम में लोगो को फर्जी सिम, सिम स्वैपिंग जैसे साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि हमें केवल अधिकृत सिम विक्रेताओं से ही सिम खरीदना चाहिए जिससे हमारे नाम पर कोई दूसरी सिम रजिस्टर न हो सके साथ ही हम संचार सारथी वेबसाइट पर अपने नाम से कितनी सिम रजिस्टर है इसका भी पता लगा सकते है।
        साथ ही कार्यक्रम में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी लोगो को जागरूक किया गया।
         कार्यक्रम में  सायबर सेल झाबुआ एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप मौर्य, आर. महेश प्रजापत, आर. सुरेश चौहान, गेल अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहै।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!