Connect with us

झाबुआ

विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर अंकुरम इंटरनेशनल  स्कूल के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Published

on

झाबुआ —- आज 23 अप्रैल बुधवार को अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ में विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में लाइब्रेरी शिक्षक श्री विजय जायसवाल ने छात्रों को विश्व पुस्तक दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
पुस्तकें ज्ञान का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। वे हमें नई चीजें सीखने, नई संस्कृतियों को समझने और दुनिया को एक अलग नजरिए से देखने में मदद करती है। पुस्तकें हमें अपनी कहानियों को साझा करने, अपने विचारों को व्यक्त करने और दूसरों की भावनाओं को समझने का मौका देती है।

कक्षा 1ली से 4थी के छात्रों को विद्यालय में स्थित लाइब्रेरी का भ्रमण करवाया गया । उन्हें विभिन्न प्रकार की पुस्तकों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 5वीं से 9वीं तक के छात्रों को डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज झाबुआ का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया ।
कॉलेज में छात्रों ने कॉलेज की लाइब्रेरी,रीडिंग हॉल ,सेमिनार हॉल, और कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया । प्रोफेसर जलज पंड्या ने लाइब्रेरी में बच्चों को विभिन्न प्रकार की पुस्तकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से पुस्तकों को लेकर सवाल भी किया जिसके छात्रों ने संतुष्ट पूर्ण उत्तर दिए। प्रोफेसर डॉ लाल सिंह चौहान ने बच्चों को कंप्यूटर लैब में कंप्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी । उन्होंने कहा कि आज जीवन के सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर ने अपना स्थान बना लिया है और कठिन से कठिन चीज को आसान कर दिया है । हमारी हर समस्या का समाधान और हर प्रश्न का जवाब हमें कंप्यूटर पर मिल जाता है। प्रोफेसर कुशल शर्मा ने सेमिनार हॉल में बच्चों को ई – लाइब्रेरी के बारे में जानकारी दी । प्रोजेक्टर के माध्यम से ई – लाइब्रेरी के बारे में बच्चों को विस्तार से समझाया । उन्होंने कहा कि अब ई – लाइब्रेरी में हमें बहुत सारी पुस्तक उपलब्ध रहती है, जिसे हम पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं । उन्होंने छात्रों से कहा कि हमें हमेशा पुस्तकें पढ़ते रहना चाहिए पुस्तकें पढ़ने से हमारा ज्ञान बढ़ता है और हमें नई-नई जानकारियां मिलती है।

विद्यालय परिवार ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उमेश बनोधा और स्टाफ के सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने छात्रों को कॉलेज का भ्रमण करवाया व महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. चारुलता दवे, प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये, शिक्षिका मिताली त्रिवेदी, त्रिवेणी खरे, शारदा कुमावत, शुभांगी चौहान,सपना चौहान भी उपस्थिति रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!