Connect with us

झाबुआ

जिला स्तर पर राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम आयोजित

Published

on



*
*बिहार के मधुबनी जिले में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को देखा गया*

*कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए*

            झाबुआ 24 अप्रैल, 2025। कलेक्टर नेहा मीना के मुख्य अतिथ्य में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस जिला पंचायत के सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
           कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। बिहार के मधुबनी जिले में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को देखा गया।
              प्रधानमंत्री द्वारा रिमोट के जरिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनी करने वाली पंचायत को मान्यता देने और प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरण किया गया। देशभर में रेल संपर्क को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर देशवासियों को सौगात दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा।
               जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के कुल 23093 हितग्राहियों के खातों में प्रथम किस्त की राशि का अंतरण किया गया। कलेक्टर द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायती राज प्रणाली को मजबूत करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनहित में समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई।
                इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्रसिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी श्री सी.एस अलावा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश वर्मा, जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित रहे। 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!