Connect with us

झाबुआ

वित्तीय अनियमितता का दोषी मानते हुए ग्राम पंचायत सचिव गडवाड़ा निलंबित*

Published

on



*
             झाबुआ 24 अप्रैल, 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा श्री राजेश चावडा पंचायत सचिव ग्राम पंचायत गडवाड़ा के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत झाबुआ द्वारा जाँच की गई।
         जांच में श्री चावडा को 15वाँ वित आयोग के निर्माण कार्य सार्वजनिक शौचालय एवं 03 होज निर्माण की राशि रूपये 7,42,800/-पोर्टल से वेण्डर श्री रमेश मटेरियल सप्लायर एवं विक्रेता रोटला को भुगतान कर वेण्डर से उक्त राशि वापस नगद प्राप्त कर अपने पास रख ली गई। भवन अनुज्ञा की भवन मालिको से राशि रूपये 73,300/- (रसीद कट्टे से प्राप्त न करते हुए) नगद प्राप्त कर ग्राम पंचायत के खाते में जमा न करते हुए अपने पास रख ली जाने से श्री चावडा द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता का दोषी मानते हुए निलंबित कर विभागीय जाँच संस्थित की गई हैं तथा आरोप पत्रादि जारी कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत झाबुआ को विभागीय जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
             मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत झाबुआ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन अनुसार श्री चावडा द्वारा राशि रूपये (742800+73300) 8,16,100/- ग्राम पंचायत के खाते में जमा करा दी जाने से श्री राजेश चावडा पंचायत सचिव ग्राम पंचायत गडवाडा को निलंबन से बहाल करते हुए आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत कालापिपल में पंचायत सचिव के रिक्त पद पर पदस्थ किया जाता हैं।
              श्री चावडा की निलंबन अवधि का निराकरण एवं आगामी वार्षिक वेतनवृद्धि के संबंध में निर्णय विभागीय जाँच उपरान्त प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार गुण-दोष के आधार पर किया जायेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!