Connect with us

DHAR

जल गंगा संवर्धन में जुड़े  जनप्रतिनिधि और अधिकारी,  बोरी बांध से किया जल संरक्षण

Published

on


            धार, एक मई 2025/ जल संरचनाओं को सहेजने और जल संरक्षण के लिए समूचे जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज बदनावर के ग्राम चंदवाड़िया बुजुर्ग में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नेतृत्व में जल संरक्षण के लिए बोरी बांध तैयार किया गया । बदनावर की बलवंती नदी के जल संग्रहण क्षेत्र के ग्राम चंदवाड़िया में पानी की प्राकृतिक आवक है ,किंतु जल संरक्षण के अभाव में वर्षा ऋतु का पानी बह जाता था । अनुविभागीय अधिकारी बदनावर दीपक सिंह चौहान ने क्षेत्रीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए यहां बोरी बांध का प्रस्ताव तैयार किया ,जिसका क्रियान्वयन आज किया गया । आज सुबह बोरी बांध का कार्य आरंभ किया गया और दोपहर होते होते साझा प्रयासों और श्रमदान से बोरी बांध बनाकर जल को सहेजने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई । इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री,कलेक्टर के अतिरिक्त नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव,तहसीलदार सुरेश नागर, जनपद सीईओ,जल संसाधन,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित  स्थानीय सरपंच ,जन प्रतिनिधि एवम् आम नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान कर बोरी बंधान के कार्य में सहभागिता की । केंद्रीय  राज्य मंत्री और कलेक्टर द्वारा कार्य के पूर्व भूमि पूजन किया गया और उपस्थित जनसमुदाय को जल संवर्धन और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई ।इस बोरी बंधान से आसपास के बड़े क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर में वृद्धि होगी और बलवंती नदी में भी जल प्रवाह सतत बना रहेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!