Connect with us

झाबुआ

राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव ने राजस्व विभाग की समीक्षा हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग ली

Published

on



*

          झाबुआ, 14 मई 2025। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक कुमार पोरवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया।
          वीसी में प्रमुख सचिव ने राजस्व विभाग के दस्तावेजों जैसे खसरा, बी-1, नामांतरण पंजी, अधिकार अभिलेख, राजस्व न्यायालयीन प्रकरण के रिकार्ड के डिजीटलीकरण के लिए आवश्यक स्कैनिंग सेंटर की जिला स्तर पर स्थापना किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही पूर्व में स्कैन किये गये दस्तावेजो को दुबारा स्कैन ना किये जाने, पटवारी/एएसएलआर/एसएलआर द्वारा अपने गांव के डाटा का ऑनलाइन क्वालिटी चैक एवं स्वीकृत डाटा को भूलेख पोर्टल पर जन सामान्य हेतु उपलब्ध कराये जाने हेतु सभी आवश्यक प्रक्रिया किये जाने के निर्देश दिय।
            साथ ही समस्त कलेक्टर्स से उपरोक्त कार्य के लिए नोडल अधिकारी बनाये जाने एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु सतत समीक्षा करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त फॉर्मर रजिस्ट्री की जून 2025 तक पूर्ण सैचुरेशन एवं स्वामित्व योजनांतर्गत जून अन्त तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
             साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं को राजस्व अभिलेखों में सम्मिलित किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही राहत के प्रकरणों की एनडीएमआईएस पोर्टल पर एंट्री किये जाने के निर्देश दिये।
             वीसी के उपरान्त कलेक्टर नेहा मीना ने फॉर्मर रजिस्ट्री के सैचुरेशन हेतु विशेष शिविर लगा कर कार्य पूर्ण करने, स्वामित्व योजना के तहत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
      इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर विश्वकर्मा, एसएलआर श्री पवन वास्केल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!