Connect with us

झाबुआ

तहसील रा‌‌मा अंतर्गत नवीन 122 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण संपन्न

Published

on



*
          झाबुआ, 14 मई 2025। वर्तमान समय में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स बनाए जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। इसी निर्देश के पालन में सिविल डिफेंस की कंट्रोलर कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में 13 मई 2025 को तहसील रा‌‌मा अंतर्गत बनाए गए नवीन 122 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण जनपद पंचायत के सभागृह में आयोजित किया गया। 
           डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री एस डी पिल्लई व उनकी एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस टीम द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में सिविल डिफेंस व उसकी 12 सेवाओं की जानकारी देते हुए हवाई हमले या आपात स्थिति में सायरन बजाने पर क्या करना है, आग बुझाने, मलवे में दबे घायलों को निकाल कर उन्हें प्रथमों उपचार देकर एंबुलेंस तक ले जाने की इमरजेंसी मैथड की सिखलाई दी गई। उन्हें भूकंप व बाढ़ के दौरान बचाव कार्य करने की जानकारी भी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामा के बीएमओ द्वारा प्रथम उपचार तथा सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।
           इस प्रशिक्षण में तहसीलदार रामा श्री टी विस्के व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण को काफी उपयोगी बताया तथा विश्वास दिलाया कि वे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!