Connect with us

झाबुआ

झाबुआ – जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन का अजब खेल…. स्वयं के निजी वाहन को अटैच बताकर लिया लिया जा रहा भुगतान

Published

on

झाबुआ – जिला चिकित्सालय में जब से डा मालवीया की पदस्थापना हुई , तब से अपनी कार्य प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है।  यहां पदस्थ डा मोहन मालवीया ने अपना निजी वाहन, जो संभवतः पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड है को ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर, मारुती वेगनआर को अटैच बताकर कर , शासन को चुना लगा रहे हैं  । और तो और साहब ने कोई वाहन चालक भी नहीं रखा है  खुद ड्राइवरी कर अपना निजी वाहन लगाकर पैसा निकाल रहे हैं । इस बात की जड़ तक जाना हो या सच्चाई का पता लगाना हो तो ,इसकी लाकबुक से और बिलो से इसकी पुष्टि हो जाएगी । चूकि सभी बिलों को पास आर्डर साहब ही करते हैं तो अपने बिलो को खुद ही पास करते है और ठेकेदार को भुगतान कर अपना निजी आर्थिक हित साधा रहे  है। जिला अस्पताल मे दो वाहन स्वीकृति है एक वाहन एमरजेंसी स्टॉफ को घर से लाने ले जाने के लिए अनुबंधित होना चाहिए । किन्तु यहां सिर्फ सिविल सर्जन ने अपनी खुद का वाहन लगा रखा है ।  इसके अलावा भी  जिले मे कई अधिकारी ने अपनी स्वयं के निजी वाहन लगाकर ठेकेदार के माध्यम से आर्थिक लाभ लिया जा रहा है । जिले मे अधिकारी भंगार वाहन चला रहे हैं जिसमे बीएमओ भी अपनी वाहन चला कर खेल खेल रहे हैं ।  स्वास्थ्य विभाग में इसकी तरह के निजी वाहन को अटैच बताकर आर्थिक लाभ की प्रक्रिया की निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाई जाना चाहिए।। चित्र मे दिखाई दे रही वाहन सुनीता मालवीया के नाम RTO मे रजिस्ट्रड है डॉ मालवीया द्वारा इसका भुगतान अनुमानित 25000- 35000 करीब  प्राप्त हो  रहा है जबकि वाहन मात्र 300 किमी ही चल रहा है इस प्रक्रिया की संपूर्ण सच्चाई  लाकबुक से प्राप्त हो सकती है । क्या शासन प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या फिर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यूं ही अपने निजी वाहन को अटैच बताकर ठेकेदार से राशि प्राप्त करते रहेंगे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!