Connect with us

झाबुआ

वार्ड नं 17 के रहवासी खुले गड्ढों से परेशान

Published

on

झाबुआ – शहर के वार्ड नंबर 17 के रहवासी , नपा द्वारा वाटर सप्लाई लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को पुनः न भरने में कारण  परेशान हो रहा है वार्डवासियों का कहना है कि नपा द्वारा वाटर सप्लाई लाइन के लिए ठेकेदार द्वारा गड्ढे खोदकर पुनः इन्हें भरा नहीं गया है । करीब 3 माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन इस तरह गड्ढे खुले छोड़कर ठेकेदार वापस नहीं लौटा है इस तरह के खुले गड्ढों से आम जनों को आवागमन में काफी दिक्कतें और परेशानियों का सामना करना पड़ा है । विशेष तौर पर रात के समय अंधेरे में यदि यह गड्ढे  नजर आए,  तो व्यक्ति इन गढ़ों में गिर सकता है और चोटिल भी हो सकता है वार्ड वासियों का कहना है कि इसको लेकर कई बार  पार्षद को भी  बताया और ठेकेदार के कर्मचारियों को भी,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इस तरह की लापरवाही से वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं  बच्चे भी इस रास्ते से आवागमन करते हैं तो कई बार दौड़ते हुए भी आते हैं जिससे बच्चों के गड्ढों में गिरने की संभावना भी बनी रहती है । इस रास्ते से निकलने पर, दो पहिया वाहन चालक का बेलेंस बिगड़ने पर भी गड्ढों में गिरने की संभावना है । इस तरह की लापरवाही से और खुले गड्ढों से काफी दिक्कतें आ रही है । क्या नपा या ठेकेदार इन‌ खुले पड़े गड्ढों को‌ पुनः भरेगा या फिर रहवासी परेशान होते रहेंगे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!