Connect with us

झाबुआ

बाल अधिकार और संरक्षण पर मेघनगर में कार्यशाला आयोजित

Published

on

*

सीनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास मेघनगर में बच्चों के बाल अधिकार और संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हॉस्टल वार्डन और सहायक शिक्षकों को बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान किया गया। कार्यशाला में किशोर न्याय बोर्ड झाबुआ से मानसेवी मजिस्ट्रेट श्रीमान प्रदीप जैन को विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया, श्री जैन ने बच्चों के बाल अधिकारों और संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी हॉस्टल अधीक्षकों को दी। सक्षम डीपीएम रवि प्रताप सिंह तोमर ने सक्षम कार्यक्रम का परिचय दिया और समर कैंप से संबंधित दिशानिर्देश की जानकारी प्रदान की। कार्यशाला का उद्देश्य हॉस्टल वार्डन और सहायक शिक्षकों को समर कैंप में बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना था। विकासखंड कार्यक्रम अधिकारी पूजा साहू के द्वारा सभी के साथ कार्यशाला के सफल संचालन पर चर्चा की । मेघनगर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एन.एस.नायक के द्वारा सभी हॉस्टल वार्डन को कैंप को सफल बनाने हेतु प्रोत्साहित किया एवं समय पर रिपोर्टिंग करने के दिशा निर्देश प्रदान किये ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 minutes ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!