Connect with us

झाबुआ

शासकीय आईटीआई झाबुआ में संयुक्त रूप से “युवा संगम” कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

Published

on



*
*निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 20 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया*

          झाबुआ, 4 जून 2025। मध्यप्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशासनुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 04 जून 2025 को शासकीय आईटीआई झाबुआ में संयुक्त रूप से “युवा संगम” कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।
          इस आयोजन में कुल 41 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीयन कराया गया तथा मेले में उपस्थित निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 20 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से कॅरियर ब्रिज स्कील अहमदाबाद गुजरात, ईसाफ स्माल फाईनेंस बैंक झाबुआ तथा एमआरएफ भडूच गुजरात (वर्चुअल) के भर्ती अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित आवेदकों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योदग केन्द्र झाबुआ के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!