Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर ने सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित होने पर भेंट कर दी शुभकामना

Published

on


*

*झाबुआ जिले के बेटे ने एमपीपीएससी परीक्षा में पाया असिस्टेंट प्रोफेसर का पद*

            झाबुआ, 5 जून 2025। झाबुआ जिले की मेघनगर तहसील के ग्राम जामदा निवासी श्री आयुष सिंगाड़ ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 को प्रथम प्रयास में ही हिंदी साहित्य विषय से उत्तीर्ण कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
            कलेक्टर नेहा मीना ने म.प्र. लोक सेवा आयोग के माध्यम से सहायक प्राध्यापक (हिन्दी) के पद पर चयनित श्री आयुष सिंगाड को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री आयुष से चर्चा कर उनकी प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर सहायक प्राध्यापक बनने तक के संघर्ष को जाना। श्री आयुष के संघर्ष को जान कर कलेक्टर ने उन्हें जिले के लिए उदाहरण बताया और अन्य छात्र-छात्राओं को मोटिवेट करने को कहा। साथ ही अपने करियर में सदैव निरन्तर नये लक्ष्य बनाकर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही मात्र 24 वर्ष की आयु में चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में सिविल सर्विस के लिए प्रयास करें।
           उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं द्वारा सफलता प्राप्त की जाती है तो उससे समस्त अँचल के युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है कि इतनी कम आयु में आयुष का चयन सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में लगन एवं मेहनत से सहायक प्राध्यापक पद पर कार्य करें और अन्य युवाओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाने का प्रयास करें।
            श्री आयुष ने कलेक्टर से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की और हृदय से धन्यवाद दिया। आयुष का कहना है कि इस सफलता की राह आसान नहीं थी, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से उन्होंने इसे संभव बनाया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ21 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!