Connect with us

DHAR

विकासखण्ड़ों में संचालित ‘’स्थाई आधार पंजीयन’’ करने हेतु ऑपरेटर 10 जून तक आवेदन कर सकेंगे

Published

on


    धार, 6 जून 2025/ भारत सरकार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय अन्तर्गत भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग को आधार पंजीयन हेतु रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन ने बताया कि इसी आदेश के तहत जिले के 13 विकासखण्डों में संचालित 16 बाल विकास परियोजना के परियोजना कार्यालय को ‘’स्थाई आधार पंजीयन’’ के रूप में अधिकृत किया गया है। इन आधार केन्द्रों की मशीनों के संचालन हेतु ऑपरेटर उपलब्ध कराये जाना है। अतः स्थानीय स्तर पर ऐसे ऑपरेटर जो कक्षा 12 वीं उत्तीण हो, NSEIT द्वारा आयोजित आधार परीक्षा उत्तीर्ण हो, जिला धार का मूल निवासी हो, ऑपरेटर UIDAI द्वारा ब्लेक लिस्टेड/सस्पेंडेड न हो एवं जो आधार कार्ड बनाने का अनुभव रखता हो, आवेदक पर कोई भी आपराधिक प्रकरण दर्ज न हो, के आवेदन 10 जून तक संबंधित विकासखण्ड के परियोजना कार्यालय में सायं 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड के परियोजना कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!