Connect with us

DHAR

साथी अभियान के तहत बच्चों के आधार कार्ड बनवाये जाने हेतु सर्वे अभियान

Published

on


    धार, 6 जून 2025/ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन द्वारा बताया कि विधिक सहायता प्राधिकरण द्वारा निराश्रित बच्चों की पहचान करने एवं आधार नामांकन सुविधाओं से जोड़े जाने तथा शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़े जाने के लिए साथी केम्पेन चलाया जा रहा है। इसी के तहत् जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम द्वारा शहर के किले मैदान के पीछे के क्षेत्र में, जहाँ अक्सर बच्चे किला मैदान के आसपास घुमते खेलते दिखाई दे़ते है, बच्चों से बातचीत की, बच्चों ने बताया कि उनके घर आसपास ही है। दल द्वरा घर-घर घुम कर ऐसे बच्चों का पता लगाने का प्रयास किये गये, जो निराश्रित हो तथा जिनके आधार समग्र आदि दस्तावेज नही बन सके है।
     सर्वे के दौरान अधिकांश स्थानों पर पता लगा कि बच्चों के आधार कार्ड बने है, बच्चांे के स्कूल में एडमीशन भी है। ग्रीष्मकालीन अवकाश है, बच्चों के माता-पिता भी मजदुरी आदि पर चले जाते है तो बच्चे घरों के आसपास खेलते रहते है, बच्चों के संरक्षक है, बच्चे उनके साथ ही रहते है। इसी के साथ बाल भिक्षुओं, सड़को पर निराश्रित अवस्था में रहने वाले, देखरेख की आवश्यकता वाले, पन्नी कुडा-कबाड बिनने वाले बच्चों के चिन्हांकन एवं उन्हे शासन की पुनर्वास योजनाओ से जोडने हेतु 15 मई से 15 जुन 2025 तक अभियान के तहत् घोड़ा चौपाटी से पाटीदार हास्पिटल तक लगने वाले खाने के स्टॉल, जुस सेन्टरों पर आज कार्यवाही की कई। यहाँ भी बच्चे अक्सर दिखाई देते है, दल द्वारा दुकाने, स्टॉलो पर पुछताछ करने पर में ज्ञात हुआ कि स्टॉल के मालिक व उनके यहाँ काम करने वालों के बच्चें है जो आसपास घुमते फिरते है। उन्हे समझाया गया कि बच्चों को यहाँ साथ न लाये, ये बच्चे भिख मांगते है व साथ रोड लगा होने से ट्राफिक भी है। बच्चे गलती से गाडीयो की चपेट में आ सकते है। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से भी उनको यहाँ लाना ठीक नही है। यदि आगे से बच्चे यहाँ मिले तो बच्चों को बाल कल्याण समिति को प्रस्तुत करने की कार्यवाही करेगे। श्रीमती भारती डोंगी सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास धार ने बताया कि यह अभियान 15 जुन तक चलाया जायेगा।
    सर्वे दल में बाल संरक्षण अधिकारी श्री बलराम ठाकुर, बाल संरक्षण अधिकारी श्री करण भंवर श्री गजपाल बुन्देला आउटरिच वर्कर श्री नितेश भिडें एवं श्री अमेश ठाकुर सम्मिलित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!