Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी

Published

on



*

         झाबुआ, 9 जून 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आज कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी।
         कलेक्टर नेहा मीना ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा से प्रकरणों के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी अधिकारियों पर अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने के निर्देश दिये।
           कलेक्टर नेहा मीना ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये। इसी के साथ रक्त दान शिविर आयोजित  करने एवं 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये ।
            कलेक्टर ने आपदा प्रबन्धन एवं वर्षा पूर्व तैयारी हेतु अनुविभागीय स्तर पर बैठक लिये जा कर सम्पूर्ण तैयारी किये जाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र में ड्रेनेज की सफाई कराये जाने, वर्षा के दौरान अस्थाई कैंप के चिन्हांकन किये जाने, प्रत्येक अनुविभाग में संसाधनो की मैपिंग किये जाने, क्विक रिस्पांस टीम को सक्रिय किये जाने, मेडिसिन एवं खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
            इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने हिट एण्ड रन के प्रकरणों, समग्र ई – केवायसी, खाद्यान्न पर्ची से सम्बन्धी ई – केवायसी, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना की समीक्षा की गयी।
           बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एस बघेल द्वारा 1 जून से प्रारम्भ स्वस्थ यकृत मिशन के तहत नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर के सम्बन्ध में सभी जिला अधिकारियों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जिन्हे शुगर की समस्या है। ऐसे पुरूष जिनकी कमर का नाप 90 सेमी से अधिक है। ऐसी महिलाए जिनकी कमर की नाप 80 सेमी से अधिक है। ऐसे व्यक्ति जिनका बीएमआई 23 या उससे अधिक है, उन्हें जांच की आवश्यकता है।
            इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  झाबुआ श्री भास्कर गाचले, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आर एस बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!