Connect with us

झाबुआ

“फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में थांदला टीआई अशोक कनेश ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन”

Published

on

थांदला – (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं अधिक से अधिक युवाओं की खेल के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर के नेतृत्व में 20 मई से स्थानीय दशहरा मैदान थांदला पर आयोजित किया जा रहा हैं,
इसी तारतम्य में खेल प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणरत् खिलाड़ियों का फुटबॉल मैत्री मैच का आयोजन सीनियर एवं जूनियर दोनों ही वर्गों में आयोजित किया गया,
खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नवागत थाना प्रभारी अशोक कनेश उपस्थित हुए, तत्पश्चात थाना प्रभारी एवं आरक्षक राहुल जमरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा टॉस करवाकर मैच प्रारंभ किया।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नितिन डामर ने बताया कि विकासखंड थांदला में अधिकृत दो खेल फुटबॉल तथा बेडमिंटन खेलों का प्रशिक्षण सायं 05 बजे से सायं 07 बजे तक दिया जा रहा हैं, सभी खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया हैं, दोनों ही खेलों में 100 से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन किया जा चुका हैं तथा खेल शिविर का समापन 20 जून को किया जाएगा, शासन से प्राप्त निर्देशानुसार खेल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चिन्हित करके राज्य खेल अकादमी में प्रवेश हेतु आयोजित टेलेंट सर्च में भेजे जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी,
खेलों का प्रशिक्षण योग्य एवं अनुभवी फुटबॉल खेल प्रशिक्षक डीएवीवी के पूर्व कप्तान तथा इंदौर संभाग के पूर्व कोच निलेश पारगी एवं कुशल खेल प्रशिक्षक आलोक डामोर अपनी कला कौशल द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, खेल प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में जयराज मैड़ा, सौरभ डोडियार, कमल भूरिया का सहयोग प्राप्त हो रहा हैं,
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी विजय सलाम ने विकासखंड की पुरी टीम की जमकर प्रशंसा की l

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!