Connect with us

DHAR

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान में विकासखंड नालछा के ग्राम सिलोटिया में कृषकों को प्राकृतिक, जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया*

Published

on



     *धार, 10 जून 2025/* विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई  से लगातार कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए एवं कृषको से रूबरू होते हुए 13 वें दिन विकासखंड नालछा के ग्राम सिलौटिया पहुंची। जहां पर केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग भारत शासन श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा ग्राम सिलोटिया के कृषकों के बीच रसायन मुक्त खेती एवं जैविक खेती के प्रति कृषकों को जागरुक करते हुए बताया कि मृदा की उर्वरता लंबे समय तक बनाए रखने के लिए एवं अपनी उपजाऊ खेती आने वाली पीढ़ी के लिए प्रदान करने के लिए जैविक, प्राकृतिक खेती करना आवश्यक है।
        उन्होंने कहा कि जैविक खेती से न केवल खेती की लागत कम होती है, साथ ही मृदा की उर्वरता बनी रहती है एवं संपूर्ण परिवार स्वस्थ बना रहेगा। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि व मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभांवित हितग्राहियों से भी चर्चा की गई। मंत्री श्रीमती ठाकुर द्वारा ग्राम सिलौटिया में फसलों में छिड़काव की उन्नत तकनीक के रूप उपयोग किए जा रहे ‘कृषि ड्रोन’ के प्रदर्शन का भी अवलोकन किया गया एवं प्रधानमंत्री सॉइल हेल्थ कार्ड योजना अंतर्गत कृषकों सॉइल हेल्थ कार्ड भी वितरण किया गया।
     अभियान अंतर्गत उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री ज्ञानसिंह मोहनिया द्वारा बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में अलग-अलग क्षेत्र में कृषि एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के 6 दल निरंतर कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी, मिट्टी नमूना लेने की विधि, जैविक, प्राकृतिक खेती, आगामी खरीफ सीजन हेतु उन्नत कृषि तकनीकी इत्यादि के बारे में कृषकों को प्रशिक्षित किया जा रहा। जिसमें जिले 216 ग्राम पंचायतों के 13800 कृषक लाभान्वित हुए है। आत्मा परियोजना अंतर्गत कृषक संगोष्ठी के माध्यम से कृषकों को चियासीड फसल के बारे जानकारी प्रदान की।
       कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ.श्री एस. एस. चौहान ने कृषकों खरीफ फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग करने के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में परियोजना संचालक आत्मा श्री कैलाश मगर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती उर्मिला धुर्वे, कृषि वैज्ञानिक डॉ अपर्णा पाण्डे, कृषि अभियांत्रिकी श्री पंकज पाटीदार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नालछा श्री राकेश मंडलोई, श्री विकास चौरसिया डिप्टी मैनेजर इफको कंपनी, श्री दिलीप डावर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नालछा, श्रीमती लीला बाई ओसारी सरपंच ग्राम सिलोटिया, श्री इंद्रजीत शर्मा नगर अध्यक्ष, श्री धर्मेंद्र पटेल पूर्व सरपंच, श्री गणेश यादव विधायक प्रतिनिधि, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग इत्यादि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री पीयूष सोनगरे, उप सरपंच ग्राम पंचायत सिलौटिया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!