Connect with us

DHAR

आयुष विभाग द्वारा अर्धचक्रासन कराया व उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी

Published

on

काउंटडाउन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11 दिन शेष

योग से निरोग अभ्यास विधियां आयोजित

धार, 10 जून 2025/ आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां प्रतिदिन चलाई जा रही है। इस वर्ष की थीम है- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग हैं। इसी कड़ी में आयुष विभाग द्वारा योग दिवस के संबंध में आम जनों को योग के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रतिदिन योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आयुष विभाग द्वारा इसके अंतर्गत  राजा भोज उद्यान धार में मंगलवार को योग से निरोग अभ्यास पर विभिन्न गतिवियिों के माध्यम से योग के प्रति जागरूक कर रहे है। जिसमें  अर्धचक्रासन आसन कराया गया।
   आइए जानते हैं अर्ध चक्रासन क्या हैं-
अर्ध शब्द का अर्थ है आधा तथा चक्र का अर्थ है पहिया, इस आसान में शरीर आधे पहिए की आकृति जैसा बनता कै, इसलिए इस आसान को अर्धचक्रासन आसान कहते है। लाभ- इस आसान के अभ्यास से मेरुदण्ड लचीला बनता है तथा मेरुदण्ड से संबंधित मांसपेशिया मजबूत बनती है। इसी प्रकार सर्वाइकल स्पांडिलॉसिस में लाभकारी है, इसमें सावधानी- उच्चारक्तचाप वाले सावधानी से पीछे की और झुक कर इस आसन का अभ्यास करे।
इसी प्रकार योग से निरोग अभ्यास विधि के तहत पैरों के बीच दो इंच की दूरी रखकर खड़े हो जाएं, दोनों हाथों की अंगुलियों से कमर को बगल से पकड़ें, कोहनियों को समानांतर रखने का प्रयास करें, सिर को पीछे की ओर झुकाते हुए ग्रीवा की मांसपेशियों को खींचना चाहिए, श्वास लेते हुए कटि भाग से पीछे की ओर झुकना चाहिए, श्वास को बाहर छोड़ते हुए शिथिल होना चाहिए, इस स्थिति में 10-30 सेकेंड तक रुकें तथा सामान्य रूप से श्वास लेते रहें, श्वास को अंदर खींचते हुए धीरे-धीरे प्रारम्भिक अवस्था में वापस लौटें जैसे योग सिखाये जा रहे है। इसके लाभ हेतु मेरुदण्ड लचीला बनता है तथा उससे संबंधित नाड़ियाँ तथा मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस के प्रबंधन में लाभकारी है। इसमें बताया गया कि चक्कर आते हो तो इस आसन का अभ्यास न करें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ36 minutes ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!