Connect with us

DHAR

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेश स्तरीय होंगे कार्यक्रम

Published

on


21 जून योग दिवस काउंटडाउन प्रारंभ



योग से निरोग अभ्यास के तहत जिले में प्रतिदिन आयोजित हो रही है विभिन्न गतिविधियां

     धार, 11 जून 2025/  कलेक्टर धार श्री प्रियंक मिश्रा एवं जिला आयुष आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद्र मुवेल के मार्गदर्शन में 11वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग  दिवस 21 जून 2025 “एक  पृथ्वी  एक स्वास्थ्य के लिए” थीम पर आधारित रहेगा। इस हेतु आयुष विभाग धार द्वारा आमजनों, योग साधक के लिये राजा भोज उद्यान इन्दौर नाका, लाल बाग, पुलिस लाइन में योगा क्लास का आयोजन  प्रातः काल 6 बजे से किया गया। इस बार मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन किए जाने के निर्देश जारी किये है। जिसमें धार जिले में पर्यटन स्थल मांडू के जहाज महल के सामने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन 21 जून को प्रातः 6 बजे से होगा।
         जिसमें  आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार प्रार्थना, चालन क्रिया, पैर पर खड़े होकर, बैठकर, पेट के बल, पीठ के बल, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प, शांति पाठ करवाया जा रहा है। जिसमे योगा ट्रेनर, श्री जगदीश चंद्र शर्मा, श्री नेहा  बाजपाई, श्री राजकुमार चौहान चिकित्सक मार्गदर्शन के लिए आयुष चिकित्सक डॉ नरेंद्र नागर, डॉ अशोक मण्डलोई, डॉ सचिन, डॉ अनिल कनेल,  डॉ कैलाश चौहान, डॉ सरिता चौहान, डॉ भाग्य श्री नावड़े, डॉ राखी रघु, योग गुरु एवं योगा ट्रेनर आमजन को मार्गदर्शन दे रहे है।
       नियमानुसार योग करें। सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद करना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर योग करना अधिक फायदेमंद होता है। योगासन से पहले हल्का वॉर्मअप करना जरूरी है, ताकि शरीर खुल जाए। योग की शुरुआत हमेशा ताड़ासन से ही करनी चाहिए। सुबह योगासन खाली पेट करना चाहिए। पहली बार योगासन करने वालों को शुरुआत में हल्के योग के आसन करने चाहिए। फिर जैसे-जैसे इनके अभ्यस्त हो जाएं, तो अपने स्तर को बढ़ाते जाएं। इस दौरान योग प्रशिक्षक की मदद लेना जरूरी है। अगर कोई शाम को योग कर रहे हैं, तो भोजन करने के करीब तीन-चार घंटे बाद ही करें। साथ ही योग करने के आधे घंटे बाद ही कुछ खाएं। योगासन करने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए, बल्कि कुछ देर इंतजार करना चाहिए। हमेशा आरामदायक कपड़े पहनकर ही योग करना चाहिए। जहां योग कर रहे हैं, वो जगह साफ और शांत होनी चाहिए।
         योग करते समय नकारात्मक विचारों को अपने मन से निकालने का प्रयास करें। योग का सबसे जरूरी नियम यह है कि इसे धैर्य से करें और किसी भी आसन में अधिक जोर न लगाएं। अपनी क्षमता के अनुसार ही इसे करें। सभी योगासन सांस लेने और छोड़ने पर निर्भर करते हैं, जिसका पूर्ण ज्ञान होना जरूरी है। संभव हो तो पहले इस बारे में सीख लें, उसके बाद ही स्वयं से करें। अगर कोई बीमार या गर्भवती है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही योगासन करें। योग के दौरान ठंडा पानी न पिएं, क्योंकि योग करते समय शरीर गर्म होता है। ठंडे पानी की जगह सामान्य या हल्का गुनगुना पानी ही पिएं। योगाभ्यास हेतु आमजन कॉमन योगा प्रोटोकॉल  से संबंधित अन्य जानकारी के लिये जिला आयुर्वेद चिकित्सालय मगजपुरा, आयुष औषधालय, आयुष  हैल्थ एन्ड वैलन्स सेन्टर, आयुष ग्राम  में संपर्क  कर सकते है।
          जिला आयुष अधिकारी ने बताया योग दिवस को डिजिटल प्लेटफार्म पर भी आमजन को जागरूक करने हेतु मय गवर्मेन्ट एप्लिकेशन पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है
https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर रजिस्ट्रेशन करें। आज के व्यस्त जीवन में ऑफिस में कार्य करने वाले व्यक्ति के लिए भी वाय ब्रेक योगा एप्लिकेशन बनाई गई है जिसे
https://play.google.com/store/apps/details?id=ybreak.ayush.gov.in  । जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश चंद मुवेल ने बताया कि 21 जून योग दिवस का आयोजन मांडव जहाज महल में प्रातः 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। नमस्ते योगा एप्स प्ले स्टोर https://play.google.com/store/apps/detailsid=yogatracker.np.com.yogatracker , आयुष मंत्रालय भारत सरकार के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल,
योगा पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in/ पर से भी निःशुल्क योग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!