Connect with us

झाबुआ

जिले में टमाटर खाद्य प्रसंस्करण अब वृहद स्तर पर क्लस्टर बनाकर किया जाएगा

Published

on



*
*कलेक्टर ने कृषकों से टमाटर खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों के क्लस्टर में मार्केटिंग संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की*

          झाबुआ, 12 जून 2025। कलेक्टर नेहा मीना ने ग्राम जामली में कृषक के खेत पर कलेक्टर ने शेडनेट हाउस एवं टमाटर डिड्राइड्रेशन यूनिट का निरीक्षण किया। साथ ही कलेक्टर ने टमाटर प्रसंस्करण हेतु क्लस्टर बनाये जाने एवं मार्केटिंग सम्बन्धी कृषकों से चर्चा की।
          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नेहा मीना द्वारा पेटलावद विकासखंड में तैयार किए गए टमाटर खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों के क्लस्टर में मार्केटिंग संबंधित आने वाली समस्याओं के निराकरण के संबंध में विश्वास चर्चा की गई।
         जिसमें कलेक्टर द्वारा उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया गया कि टमाटर प्रसंस्करण वृहद स्तर पर किये जाने हेतु क्लस्टर का निर्माण किया जाए। साथ ही इस वर्ष अधिक से अधिक टमाटर से संबंधित छोटी-छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां का निर्माण कर उनकी मार्केटिंग हेतु विभिन्न कंपनियों से जोड़ा जाए। जिससे कि जब टमाटर का मूल्य बहुत कम रहता है ऐसी स्थिति में कृषक अपने उत्पाद का प्रसंस्करण करें और अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सके। इस हेतु अगले सप्ताह कम्पनी को बुलाया जाकर कृषकों को मार्केटिंग के विभिन्न मॉडल से अवगत कराने के लिए एक सेमिनार आयोजन करने के लिए निर्देशित किया गया।
          कलेक्टर ने मल्चिंग में लगायी गयी मिर्ची और उसके साथ अमरूद की इंटर क्रापिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषक श्री कांतिलाल पाटीदार द्वारा बताया गया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा एक्सपोजर विजिट के दौरान जलगाँव में अनार के फलोधान लगाया जाना देखा। उसी से प्रेरित होकर इस वर्ष अनार के फलोद्यान लगाये जाने की तैयारी की जा रही है। इसी के साथ कलेक्टर ने शेडनेट हाउस में लगा खीरा की फसल का अवलोकन किया। कलेक्टर द्वारा टमाटर की फसल, टमाटर डिहाइड्रेशन यूनिट, मिर्ची एवं अमरूद की फसलों का भी अवलोकन किया गया।
           जामली में ही कलेक्टर द्वारा श्री गेन्दालाल पाटीदार के फलोद्यान का भी अवलोकन किया गया जिसमें आम की विभिन्न किस्मों का उत्पादन किया जा रहा है। साथ ही श्री गेन्दालाल पाटीदार द्वारा अपने खेत में काजु पौधों को भी लगाया है जिससे आने वाले समय में जिले की जलवायु में काजु के पौधों की अनुकूलता एवं उत्पादकता के सम्बन्ध में पता चलेगा।
          इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पेटलावद श्री राजेश दीक्षित, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग श्री नीरज साँवलिया, सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री दिलीप सोलंकी, नायब तहसीलदार पेटलावद सुश्री अंकिता भिड़े एवं  अन्य  अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!