Connect with us

झाबुआ

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम झाबुआ पर क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।*

Published

on


*
          आज दिनांक 12 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा कंट्रोल रूम झाबुआ में क्राइम मीटिंग  आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी), थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण, तथा पुलिस कार्यप्रणाली में और अधिक दक्षता लाना रहा।
             पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले में लंबित समंस/वारंटों की शीघ्र तामीली, cm हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों, एनसीआरपी पोर्टल एवं सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। उन्होंने अपहृत बालक/बालिकाओं की शीघ्र बरामदगी, दस्तयाबी एवं संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए।
            जिले में लंबित अपराधों, शिकायतों एवं विभिन्न पोर्टल्स पर दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अनसुलझे और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, जिससे पेंडेंसी को शीघ्र कम किया जा सके। महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दर्शाते हुए उन्होंने इन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये और कहा कि संबंधित मामलों की जांच गंभीरता से की जाए।
            
        अपराधियों की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने हेतु, थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों व बदमाशों पर लगातार नजर रखने और उनकी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जिले में मादक पदार्थों की बिक्री एवं सेवन, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, जुआ-सट्टा जैसे असामाजिक कृत्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने हेतु भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
           बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव,  सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति रही।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!