Connect with us

झाबुआ

घुमक्कड़ जाति के लोगों को बाल भिक्षा वृत्ति, बाल श्रम तथा बाल विवाह न करवाने के संबंध में समझाईश देकर जागरूक किया गया।

Published

on


(झाबुआ) मध्य प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आयुक्त महिला एवं बाल विकास भोपाल के द्वारा *जिले में सड़क पर रहने वाले बच्चों का चिन्हांकन करने हेतु*  महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से बाल कल्याण समिति (न्यायपीठ) झाबुआ, श्रम विभाग तथा ममता यूनिसेफ के साथ मिलकर एक विशेष दल का गठन किया गया। दल में समिति से अध्यक्ष श्रीमती प्रीति चौहान के निर्देशन में तथा सदस्य श्री चंचल भंडारी के मार्गदर्शन में सदस्य श्री सुरेंद्रसिंह भूरिया को नियुक्त किया गया। दल द्वारा सर्वप्रथम झाबुआ नगर के वार्ड क्रमांक 17 के आंगनबाड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया गया। उसके पश्चात मेघनगर परियोजना, फिर मेघनगर रेलवे स्टेशन तत्पश्चात अन्तरवेलिया क्षेत्र में घुमक्कड़ जाति के लोगों को बाल भिक्षा वृत्ति, बाल श्रम तथा बाल विवाह न करवाने के संबंध में समझाईश देकर जागरूक किया गया। दल में महिला बाल विकास विभाग झाबुआ की ओर से बाल संरक्षण अधिकारी श्री पंकज बघेल, श्री कुंज राज बघेल, श्री अनिल आवासीय, श्री अजय मुवेल, श्रम विभाग की ओर से निरीक्षक श्री संजय बघेल तथा ममता यूनिसेफ से जिला समन्वयक श्री जिमी निर्मल उपस्थित थे। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राधूसिंग बघेल एवं सहायक श्रम अधिकारी श्री नीलेश डामोर का विशेष मार्गदर्शन रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!