Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर को राज्यपाल की ओर से किया स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट

Published

on

झाबुआ‌- । जिला सैनिक वेलफेयर ऑफिसर कर्नल हरमीत सिंह ने झाबुआ जिले का दौरा कर भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना तथा उनका निराकरण किया। इस अवसर पर कर्नल हरमीत सिंह ने कलेक्टर नेहा मीना से शिष्टाचार भेंट की ।

झाबुआ जिले द्वारा सशस्त्र सेना झंडा निधि (Flag Day Fund) में किए गए उल्लेखनीय योगदान हेतु राज्यपाल की ओर से कलेक्टर नेहा मीना को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । उन्होंने बताया कि यह निधि शहीदों के परिजनों, दिव्यांग सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में झाबुआ जिले द्वारा कुल ₹5,92,470/- की राशि सशस्त्र सेना झंडा निधि में अर्पित की गई थी, जो जिले के नागरिकों की सैनिकों के प्रति गहरी श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है। कर्नल श्री हरमीत सिंह ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को केंद्र एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शहीद सैनिकों के परिजनों, दिव्यांग सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता, पुनर्वास एवं अन्य अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही उन्होंने इन योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को भी सरलता से समझाया। दौरे के दौरान कर्नल सिंह ने शहीद सैनिकों के परिजनों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण संयोजक कैप्टन श्री बंसीलाल कटारा एवं नायक श्री पूनमचंद सोलंकी भी उपस्थित रहे। कर्नल सिंह के इस दौरे से जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला। सभी ने सैनिक कल्याण विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग द्वारा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!