Connect with us

झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप के समापन पर  छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Published

on


झाबुआ —- अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 3 जून से 13 जून तक आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप के समापन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अहमदाबाद में विमान हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया एवं उनके प्रति संवेदना व्यक्त की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता व रोटरी क्लब के श्री अजय रामावत जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा माँ सरस्वतीजी का पूजन व दीप प्रज्जवलन कर की गई । 

विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर दवे ने अतिथि श्री रामावत जी का तिलक लगाकर वह हस्त निर्मित पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया। इसके बाद छात्रों ने गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के शिक्षकों ने आत्मरक्षा की एक झलक प्रस्तुत की । जिसकी काफी सराहना की गई। शारीरिक शिक्षक श्रीमती शिल्पी दुबे के निर्देशन में छात्रों द्वारा आत्मरक्षा की प्रस्तुति की गई जो प्रशंसनीय थी । संगीत शिक्षक श्री आकाश बारेशा के निर्देशन में नन्हे-नन्हे छात्रों द्वारा वाद्य यंत्रों का बड़ी कुशलता से प्रदर्शन किया गया । नृत्य शिक्षिका श्रीमती मालिनी त्रिवेदी के निर्देशन में छात्रों द्वारा आकर्षक शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामावत द्वारा समर कैंप में प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण- पत्र और पुरस्कार वितरित किये गये। साथ ही तीरंदाजी प्रशिक्षक, हैंडबॉल प्रशिक्षक, संगीत शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, नृत्य शिक्षक को प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया । 

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. लोकेश दवे और डॉ.चारूलता दवे ने अपनी ओजस्वी वाणी द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया और छात्रों को इसी प्रकार आगे भी प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथि को कपड़े का बैग भेंट स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम का संचालन और आभार शिक्षिका श्रीमती संतोष पांचाल द्वारा किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

    देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

    प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

    Advertisement

    Subscribe Youtube

    Advertisement
    झाबुआ1 day ago

    श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

    झाबुआ3 days ago

    एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

    झाबुआ3 days ago

    स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

    झाबुआ4 days ago

    झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

    झाबुआ5 days ago

    मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

    सेंसेक्स

    Trending

    कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

    error: Content is protected !!