Connect with us

झाबुआ

धर्मान्तरण के खिलाफ फूटा आक्रोश अवैध चर्च और धर्मान्तरित ईसाइयो की जाँच के लिए सोपा ज्ञापन

Published

on

विश्वहिंदू परिषद प्रखंड थांदला के कार्यकर्ताओ ने भरी हुंकार निकाली आक्रोश रेली

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)  झाबुआ जिले के थांदला और मेघनगर तहसील मे तेजी से  हो रहे धर्मान्तरण को लेकर विश्व हिन्दु परिषद धर्म प्रसार मालवा प्रांत प्रखंड थांदला के कार्य कर्ताओ मे पनपराहा आक्रोश फुट कर एक विशाल रेली के रूप मे परिवर्तित हो गया ।संगठन के कार्यकर्ताओ ने  विश्व हिन्दु परिषद के जिला प्रमुख कमल जी महाराज और जिलाध्यक्ष प्रेम सिंग आजाद के नेतृत्व मे झाबुआ जिले के थांदला मेघनगर क्षेत्र मे आदिवासियो की जमीन पर बने अवैध चर्च व धर्मान्तरित हुए ईसाइयो की जाँच करने हेतु विशाल रेली निकाल कर स्थानीय प्रशाशन को ज्ञापन सोप कर मांग कि कि थांदला मेघनगर क्षेत्र के अनुसूचित गावों मे ईसाई मिशनरी संस्थाओ तथा ईसाई धर्म गुरुओ, पास्टर,फादर,बिशप द्वारा बिना सक्षम अनुमति के लोगो को बहला फुसला कर ईसाई बना दिया गया है साथ हि प्रति रविवार शुक्रवार को फादर व पास्टरो जिनकी संख्या लगभग 50 से अधिक है वे 235 अलग अलग गांवो मे जाकर धर्मान्तरण करवा रहे है जो कि विधि सम्मत नही हो कर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम कि धारा 10(1)(2) के परिपालन मे है या नही जाँच कि जावे साथ हि आदिवासियो की जमीन पर आवेधानिक रूप से बने चर्चो कि भी जाँच करवाने व आदिवासियो के घरों मे पास्टरो द्वारा अवैध सभाओ के आयोजन पर रोक कि मांग की करते हुए आदिवासी सभ्यता संस्कृति का रक्षण करने व अवैध धर्मान्तरण पर रोक लगवाने व अवैध चर्चो के निर्माण पर प्रतिबंध लगाने पास्टर फादर द्वारा धर्म सभा किये जाने पर वैधानिक करवाई कि मांग कि।

जानकारी देते हुए विश्व हिन्दु परिषद के जिला प्रमुख कमल महाराज व जिलाध्यक्ष प्रेमसिंग आजाद ने बताया कि अवैध चर्च व धर्म सभाओ तथा पास्टरो के विरोध मे हमने सम्पूर्ण जिले मे अभियान् चलाकर अवैध गतिविधियों से प्रशाशन को अवगत करवाया है जिसपर प्रशाशन ने विधिसमत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रेली मे विश्वहिंदू परिषद मे जिला प्रमुख कमल जी महाराज,जिलाध्यक्ष प्रेमसिंग जी आजाद,राहुल डामोर, राजेश पंणदा,वरसिंग गरवाल,राजेश निनामा साहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!