Connect with us

झाबुआ

*”गुरु हमें जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं।”डॉ. रितेश लिमये*

Published

on

                           
झाबुआ —- आज दिनांक 10 जनवरी को अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में गुरु पूर्णिमा का महापर्व मनाया गया । विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने दीप प्रज्जवलन कर माँ सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ.लिमये ने छात्रों से कहा कि हमारी सर्वप्रथम गुरु हमारी माँ होती है । हमें प्रतिदिन सुबह अपने माता-पिता, दादा- दादी या जो भी घर में बड़े हैं उनके चरण स्पर्श करना चाहिए । जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा हमें हमारे शिक्षक देते हैं । इसलिए हमें शिक्षकों का मान – सम्मान करना चाहिए। हम जो भी काम करें, मन लगाकर करना चाहिए तभी हमें सफलता प्राप्त होती है। नृत्य शिक्षिका श्रीमती मालिनी त्रिवेदी के निर्देशन में कक्षा 7 वीं की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संगीत शिक्षक श्री आकाश बारेशा के निर्देशन में नन्हे- मुन्ने छात्रों ने सुंदर गीत के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया।

कुसाग्र डामोर कक्षा 7 वीं ने हिंदी भाषा में और आर्या हरसोला कक्षा 3 री ने अंग्रेजी भाषा में गुरु पूर्णिमा पर अपने विचार व्यक्त किए।

छात्रों ने सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

संस्था के प्री प्राइमरी सेक्शन के नन्हे – मुन्ने छात्र सर्वधर्म के गुरुओं की वेशभूषा धारण कर आए थे ।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु भक्त आरुणि की कथा पर पपेट शो प्रस्तुत किया गया।
प्री प्राइमरी की कक्षाओं में चरण पादुका की वर्कशीट पर फिंगरप्रिंट की गतिविधि करवाई गई ।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन छात्र आरव गौतम व कृतिका यादव ने किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!