Connect with us

अलीराजपुर

अवैध रूप से संचालित हेल्थ क्लीनिक पर की गई कार्यवाही

Published

on

अलीराजपुर 09 जुलाई 2025 ।  कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार  जिले में संचालित अवैध हेल्थ क्लीनिक एवं  डॉक्टरों के विरूद्ध अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे के द्वारा अलग-अलग  स्थानों पर अलीराजपुर के ग्राम नानपुर में छापामार कार्रवाई की गई। छापामार कार्यवाही के दौरान अपूर्व राय द्वारा माली मोहल्ले मे क्लीनिक एवं दंत चिकित्सक के रूप में क्लिनिक का संचालन किया जा रहा था , जबकि संबंधित के द्वारा एलोपैथी  से इलाज करने के कोई मूल दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए ,इस तरह प्रकाश मंडल द्वारा घर में ही होम नर्सिंग का संचालन किया जा रहा था इनके पास से मौके पर एलोपैथिक इलाज से संबंधित कोई मूल दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए । अनुविभागीय अधिकारी श्री पांडे ने जानकारी दी कि बगैर किसी डिग्री के अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई । संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर काे संबंधित के खिलाफ प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । साथ ही क्लिनिक में उपयोग में ली जा रही दवाइयों को जब्त किया गया । । इस दौरान तहसीलदार श्रीमती सविता राठी , ग्राम नानपुर पटवारी एवं राजस्व अमला सहित अन्‍य विभाग के अधिकारी मौजूद थे  । उन्होंने बताया कि आगामी दिवसों में इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उक्त जानकारी राजस्‍व विभाग अलीराजपुर द्वारा दी गई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!