Connect with us

RATLAM

महिला के पेट से  5 किलो वजनी गठान सर्जरी कर निकाली गई

Published

on

सफलता की कहानी



जिला चिकित्सालय रतलाम में चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया



रतलाम 7 अगस्त 2025/सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाए प्रदान की जा रही है। श्रीमती मोहन बाई पिता मानसिंह उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम अर्जला ब्लॉक जावरा खून की कमी , 3 साल से पेट में दर्द और पेट में गठान महसूस होने की शिकायत को लेकर जिला चिकित्सालय रतलाम में 29 जुलाई 2025 को आई थी। चिकित्सकों ने उनका प्रारंभिक परीक्षण किया तथा खून की जांच, सोनोग्राफी और सिटी स्कैन करवाई , तो मरीज के पेट में बड़ी गठान होने की पुष्टि हुई। महिला को डॉ. मुकेश डाबर सर्जिकल स्पेशलिस्ट द्वारा जिला चिकित्सालय रतलाम के फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। भर्ती के दौरान उनका हीमोग्लोबिन कम होना पाया गया। हीमोग्लोबिन की मात्रा सही करने के लिए उन्हें दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया । उनका ऑपरेशन डॉक्टर बी. एल. तापड़िया सर्जन, डॉ. मुकेश डाबर सर्जन और डॉ महेश मौर्य निश्चेतना विशेषज्ञ  और जिला चिकित्सालय रतलाम के नर्सिंग ऑफिसर के सहयोग से किया गया तथा जटिल ऑपरेशन करके गठान निकाली गई। ऑपरेशन के बाद श्रीमति मोहन बाई को स्वस्थ होने पर 7अगस्त 2025 को डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके सफलतापूर्वक ऑपरेशन होने पर उन्होंने और उनके परिवार ने जिला चिकित्सालय रतलाम के सभी चिकित्सकों , स्टाफ और शासन का आभार व्यक्त किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!