Connect with us

RATLAM

रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए गठित जांच दल द्वारा रतलाम शहर में नमकीन एवं मिठाई की दुकानों पर सघन जांच

Published

on





रतलाम 7 अगस्त 2025/कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा गठित जांच दल द्वारा रतलाम शहर में नमकीन एवं मिठाई की दुकानों पर सघन जांच की गई।

फर्म कन्हैया स्वीट्स राम मोहल्ला पर जांच के दौरान मिठाईयां एवं नमकीन का निर्माण अस्वच्छ पाया गया। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता द्वारा तत्काल प्रभाव से खाद्य रजिस्ट्रेशन निलंबित किया गया। सुधार होने तक संबंधित खाद्य कारोबार कर्ता व्यवसाय का संचालन नहीं कर सकता। न्यू कन्हैया स्वीट्स से जांच हेतु मावा एवं घेवर के नमूने एवं फर्म गैलडा नमकीन भंडार दौलतगंज रतलाम से केला चिप्स मावा पेड़ा मिलाई पेड़ा बूंदी के लड्डू के नमूने, फॉर्म न्यू गुजरात स्वीट्स दो बत्ती चौराहा से मिल्क केक नमकीन बूंदी के लड्डू मठरी के नमूने, फर्म त्रिमूर्ति नमकीन एवं स्वीट्स दो बत्ती से खोपरापाक बर्फी बूंदी के लड्डू बेसन चक्की का नमूने तथा अग्रवाल नमकीन एवं स्वीट्स न्यू रोड शास्त्री नगर रतलाम से खोपरा पाक एवं सेव के नमूने, चांदनी चौक स्थित संतोष कुमार शैतानमल मावा भंडार में मावे के चार सैंपल जांच हेतु लिए गए। श्री बालाजी स्वीट्स एवं नमकीन के मावा, मलाई बर्फी, मूंगफली तेल एवं नमकीन सेव के नमूने ले गए यहां पर भी निर्माण कार्य गंदगी में होते हुए पाया गया जिसके चलते संबंधित फर्म को सुधार सूचना पत्र का नोटिस दिया गया है। नमूने जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जांच दल में श्री शैलेश कुमार गुप्ता नायब, तहसीलदार श्रीमती प्राची गायकवाड, नायब तहसीलदार श्री पाटीदार, श्रीमती ज्योति बघेल, श्रीमती प्रीति मंडोरिया, श्री कमलेश जमरा सम्मिलित थे। साथ ही कल जप्त किए गए मावे की दावा प्रस्तुत करने वाले व्यापारियों राहुल जैन  विनोद मावा भंडार नागदा एवं राजेंद्र तलेरा राजेंद्र मावा भंडार रतलाम से नमूना जांच हेतु लिए गए। विभिन्न खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर सभी दुकान संचालकों को अपने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और गुणवातायुक्त खाद्य पदार्थो का निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!