Connect with us

DHAR

प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली से डायरेक्टर सुश्री रेशमा रघुनाथन नायर द्वारा योजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन हेतु अधिकारियों की बैठक ली

Published

on



हितधारकों और लाभार्थियों की समस्याएं एवं उनके समाधान पर चर्चा की
    धार, 07 अगस्त 2025। महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र एवं पोषण 2.0 के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति देखने प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली से डायरेक्टर सुश्री रेशमा रघुनाथन नायर बुधवार को धार दौरे पर पहुंची। इस दौरे का व्यापक उद्देश्य योजना के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन को समझना, प्रमुख हितधारकों और लाभार्थियों के साथ बातचीत करना, अच्छी प्रथाओं और क्षेत्र स्तरीय चुनौतियों की पहचान करना आदि है।
    प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली से डायरेक्टर सुश्री रेशमा रघुनाथन नायर द्वारा बुधवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में क्षेत्रीय अमले के साथ बैठक की। जिसमें भारत सरकार द्वारा पोषण 2.0 अन्तर्गत प्रारम्भ किये गये पोषण ट्रेकर एप के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई एवं एप के विभिन्न पहलुओं यथा हितधारकों और लाभार्थियों का एप में पंजीकरण, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस अन्तर्गत की जाने वाली गतिविधियां, मेजरिंग एफिशिएंसी की स्थिति, पोषण आहार वितरण की स्थिति, फेस रिकग्निशन सिस्टम अन्तर्गत आने वाली क्षेत्र स्तरीय चुनौतियां साथ ही पोषण ट्रेकर एप से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को जोड़े जाने के संबंध में आ रही समस्याएं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
     सुश्री नायर द्वारा धार जिले में अति कम वजन, कम वजन के बच्चों को ठीक करने हेतु किये जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें पोषण पुनर्वास केन्द्रों में प्रथम त्रैमास में बेड ऑक्यूपेंसी की स्थिति पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की जाकर इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कैसे बनाया जा सकता है पर चर्चा की गई। साथ ही धार जिले में कम वजन के बच्चों हेतु प्रमुख हस्तक्षेप जिनमें प्रतिमाह आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविरों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दवाओं का वितरण एवं पोषण ट्रेकर एप में उक्त स्थिति की प्रविष्टि पर विस्तार से चर्चा की जाकर जिले में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। जिले में चयनित 508 सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों के संबंध में किये जा रहे कार्य यथा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पोषण वाटिका का निर्माण तथा इन केन्द्रों में प्रदाय की जाने वाली सामग्रियों का विवरण प्राप्त किया साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवन एवं शौचालय निर्माण, आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल प्रदान की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु किये जा सकने वाले प्रयासों पर विभाग के मैदानी अमले से चर्चा की गई।
    बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, सहायक कलेक्टर श्री नवकिरण कौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, जिला समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!