Connect with us

झाबुआ

रतलाम के व्यापारी के मुनीम के साथ हुई लूट की वारदात का झाबुआ पुलिस ने किया चंद घंटो में खुलासा

Published

on

रतलाम के व्यापारी के मुनीम के साथ हुई लूट की वारदात का झाबुआ पुलिस ने किया चंद घंटो में खुलासा”

जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में अज्ञात बदमाशों द्वारा झाबुआ में जिस तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था उसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को पुलिस गश्त एवं पेट्रोंलिग बढ़ाने के एवं अपना मुखबीर तंत्र ओर अधिक मजबूत करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे थे। जगह-जगह पूरे जिले भर में नाकाबंदी करने एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करने के निर्देश दिये गये थे।
घटना का विवरण :- दिनांक 29.07.2021 को फरियादी राजेश अपने साथी के साथ मोटर सायकल से बामनिया से रतलाम जा रहा था। जैसे ही वे चापल्दा घाटी के थोड़ा आगे पहूंचे एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार के चालक ने अपनी कार को फरियादी की गाड़ी के आगे अड़ा दिया। स्वीफ्ट कार से दो व्यक्ति उतरे व फरियादी की आंख में मिर्ची डालकर फरियादी व उसके साथी के साथ मारपीट कर फरियादी के गले में टंगे बेग को छिन लिया। उसके बाद वह दोनों अज्ञात बदमाश स्वीफ्ट कार में बैठकर रफूचक्कर हो गये। बेग के अंदर करीब 2,50,000/-रू. व कागजात थे। जिस पर थाना पेटलावद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना का खुलासा :-
अज्ञात बदमाशों द्वारा स्वीफ्ट कार से आकर फरियादी राजेश के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर भाग जाने जैसी सनसनीखेज घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा घटना के खुलासे हेतु तत्काल बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया। सभी थानों की विभिन्न टीमों को इस हेतु लगाया गया।
ज्ञात हो कि जिले में पहले से ही अनेक स्थानों पर नाकाबंदी/पुलिस चैकिंग कार्यरत थी। सूचना मिलते ही तत्काल अतिरिक्त नाकाबंदी की गई। कई पुलिस की टीम अज्ञात बदमाशों के पिछे लगी हुई थी। इतने में विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक सफेद स्वीफ्ट कार घटना स्थल के आसपास से गुजरी थी। पूरे जिले में नाकाबंदी होने के कारण कई दुर नहीं गई होगी। उक्त सूचना पर थाना पेटलावद की पुलिस टीम द्वारा स्वीफ्ट कार के बदमाशों का पिछा कर कार चालक को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा एवं एक बदमाश कार से उतरकर भाग गया। पकड़े गये बदमाश का नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम लक्ष्मण पिता बाबू भूरिया उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ढाढनिया मेघनगर का होना बताया एवं भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पुछने पर उसका नाम दिनेश पिता कालिया परमार निवासी उदयगढ का होना बताया। मुखबीर द्वारा बताया गया था कि उक्त दोनों व्यक्ति अवैध शराब के व्यवसाय में भी संलिप्त है। कार की तस्दीक करने पर यह वहीं कार थी जिसका उपयोग कर अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी राजेश के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी लक्ष्मण से सख्ती से पुछताछ करने पर उसके द्वारा लूट की वारदात को करना कबूल किया। उसने बताया कि फरियादी राजेश, रायपुरिया से जब वह दुकान से पैसे इकट्ठे कर रहा था वहीं से ही फरियादी राजेश के उपर नजर रखकर उनका पिछा उसने व दिनेश ने किया। उन्होने लूट की घटना में प्रयुक्त मिर्ची मसाला रायपुरिया की उसी दुकान से ही खरीदा था। रायपुरिया से ही फरियादी राजेश का पिछा करके चापल्दाघाटी पर लूट की वारदात को अंजाम देना बताया। आरोपी का पीआर लेकर पुछताछ की जायेगी जिसमें और घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है। इस प्रकार इस सनसनीखेज घटना का खुलासा झाबुआ पुलिस द्वारा महज कुछ घंटो में किया गया।
आरोपी से जप्त सामग्री :-
1. एक स्वीफ्ट कार क्रं. GJ-06-DG-1110 (घटना में प्रयुक्त)
2. एक देशी पिस्टल एवं एक जिदां कारतूस (घटना में प्रयुक्त)
3. नगदी – 2,45,585/-रू.

आरोपियों के नाम :-
1. लक्ष्मण पिता बाबू भूरिया उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम ढाढनिया मेघनगर
2. दिनेश पिता कालिया परमार निवासी उदयगढ (फरार)
सराहनीय कार्य में योगदान :-
संपुर्ण घटनाओं का खुलासा करने में एसडीओपी सुश्री सोनु डावर, थाना प्रभारी पेटलावद निरी. संजय रावत, उनि नरेश निनामा, उनि लोकेन्द्र चौहान, सउनि अम्बाराम, सउनि चन्द्रपाल, सउनि लाखन भाटी, प्रआर. कृष्णा, आर. रवि डावर, आर. 07 रवि, 106 जितेन्द्र, 435 गुलाब, 669 अनिल, 664 लालसिंह, 621 सुनिल का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!