Connect with us

DHAR

रेडी टू इट एवं टेकहोम राशन के निरीक्षण हेतु दल गठित, दलों द्वारा निरीक्षण

Published

on

धार, 04 अगस्त 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार स्व सहायता समूहों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वितरित किये जा रहे रेडी टू इट एवं टेकहोम राशन के निरीक्षण हेतु दो दलों का गठन किया गया। प्रथम दल में सुभाश जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं इन्दरसिंह बुन्देला, मुख्य निर्देशक, आंगनवाड़ी प्रशिक्षण केन्द्र धार द्वारा बुधवार को एकीकृत बाल विकास परियोजना सरदारपुर एवं गंधवानी क्षेत्र की विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परियोजना सरदारपुर क्र. 2 की आंगनवाड़ी केन्द्र चालनी की कार्यकर्ता केन्द्र पर विलम्ब से उपस्थित हुई। कार्यकर्ता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया। स्व सहायता समूहों को टेकहोम राशन व रेडी टू इट गुणवत्तापूर्ण एवं सही मात्रा में प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया। परियोजना गंधवानी की आंगनवाड़ी केन्द्र पांच पिपल्या क्र. 1 एवं 2 पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों उपस्थित पाई गई।

द्वितीय दल में विक्रान्त भास्कर दामले एवं भारती डांगी, द्वय सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना सरदारपुर क्षेत्र की विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र बांदेड़ी बंद पाया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कंचन विलम्ब से उपस्थित हुई। मधु स्व सहायता समूह द्वारा रेडी टू इट का प्रदाय किया गया, किन्तु मात्रा कम पाई गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने एवं समूह द्वारा कम मात्रा में रेडी टू इट प्रदाय करने के कारण भुगतान राशि से कटोत्रा करने के निर्देष परियोजना अधिकारी को दिये गये।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!