Connect with us

DHAR

कृषकों को तकनिकी मार्गदर्शन जिला स्तरीय निगरानी दल का गठन

Published

on

धार, 05 अगस्त 2021/ कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर खरीफ 2021 में फसलों की स्थिति कीट व्याधि प्रकोप का निरीक्षण एवं नियंत्रण तथा कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शनके लिए जिला स्तरीय निगरानी दल का गठन किए जाने का आदेष जारी किया है। निगरानी दल जिले की फसलों का निरीक्षण उपरांत प्रतिवेदन तीन दिवस में जिला कार्यालय को प्रस्तुत करेगा।
आदेष के तहत दल में सहायक संचालक कृषि डी.एस. मोर्य दल प्रमुख, कीट विशेषज्ञ (एंटोमोलॉजिस्ट नाशीलीय प्रबंधन केन्द्र इंदौर, पौध रोग विशेषज्ञ (प्लांट पैथोलॉजिस्ट) कृषि विज्ञान केन्द्र धार, शस्य विज्ञान (एग्रोनोमिस्ट) कृषि विज्ञान केन्द्र धार तथा अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग के संबंधित अधिकारी जिला जिला स्तरीय निगरानी दल में षामिल किया है। निगरानी दल का दायित्व रहेंगा कि वे जिले के समीपस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र में पदस्थ कीट विषेेष (एटोमोलोजिस्ट), पादव रोग विषेषज्ञ (प्लांट पैथोलाजिस्ट), शस्य विज्ञानी (एग्रोनोमिस्ट) के साथ अपने कार्य क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। यह दल रखरीफ 2021 में फसलों की स्थिति कीट व्याधि प्रकोप का निरीक्षण एवं नियंत्रण तथा कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन हेतु आवश्कतानुसार समय समय पर सुझाव देंगे तथा प्राप्त समस्याओं के संबंध में कृषकों को सुझाव देकर उनकी समस्याओं का यथोचित निराकरण कर भ्रमण पश्चात् प्रतिवेदन तीन दिवस में भेजना सुनिश्चित करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी कृषि कीट/व्याधि से प्रभावित क्षेत्र के प्रमाण हेतु वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र धार, मनावर से संपर्क कर दल भ्रमण हेतु आवश्यकतानुसार प्रबंध करेगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!