Connect with us

झाबुआ

रोजगार मेला आयोजित

Published

on

दिनांक 17 अगस्त को प्रातः 11 बजे से आजीविका भवन झाबुआ में 5 बडी कम्पनिया रोजगार के अवसर प्रदान करेगी
झाबुआ, 16 अगस्त 201। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय एवं आजीविका परियोजना झाबुआ द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 17.08.2021 को प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक आजीविका भवन,झाबुआ में जाॅब फेयर आयोजित किया जा रहा है।
इस जाॅब फेयर में बीपीओ कम्पनी कोजेन्ट ई-सर्विसेस प्रा.लि. बडौदा द्वारा वर्चुअल साक्षात्कार द्वारा चयन किया जावेगा तथा एमआरएफ लिमिटेड भरूच, एल.एण्ड.टी अहमदाबाद एवं पीथमपुर आॅटोक्लस्टर, प्रतिभा सिन्टेक्स लिमिटेड पीथमपुर इत्यादि द्वारा 6525/- से 11350/- रूपये मासिक वेतन के अलावा अन्य सुविधाओं सहित लगभग 600 से अधिक उपलब्ध वैकेन्सी के लिए विभिन्न पदों/प्रशिक्षु हेतु 5 वी से स्नातक,स्नातकोत्तर,आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार द्वारा चयन किया जावेगा।
इस संबंध में श्री एमण्एसण्गरवाल जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार के अवसर का लाभ उठाने के लिए जिले में निवासरत् 18 से 35 वर्ष तक के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियाॅं अपने शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता जाति,मूल निवासी प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते हैं।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!